प्रयागराज नागपुर के बीच सेमीफाइनल मैच कल : गाडरवारा विधायक कप प्रतियोगिता में नागपुर ने जबलपुर को हराया
Aditi News Team
Sun, Jan 18, 2026
विधायक कप प्रतियोगिता में नागपुर ने जबलपुर को हराया
प्रयागराज नागपुर के बीच सेमीफाइनल मैच कल
गाडरवारा । रुद्र मैदान पुराने कालेज ग्राउंड पर लाईन्स क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में आयोजित अखिल भारतीय लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता चेम्पियन ट्राफी 2026 विधायक कप में नागपुर ने जबलपुर को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया । मैच की शुभारंभ पर मुख्य अतिथि जवाहर शर्मा, ठाकुर रणजीत सिंह, महेश रघुवंशी, मनोज पटेल, शंकर हेमवानी,मनोज जेठवानी, अमित जेठवानी, रीतेश राय ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से रूबरू होकर उनका उत्साह वर्धन करते हुए सिक्का उछालकर टॉस कराया । इस अवसर पर महेश रघुवंशी ठाकुर रणजीत सिंह राजपूत ने संबोधित करते हुए कहा कि लायंस क्रिकेट क्लब बधाई की पात्र जिन्होंने विभिन्न प्रांत की टीमों को रुद्र मैदान पर एकत्रित कर खेल के महाकुंभ की तरह क्रिकेट का आयोजन किया । रविवार को खेले गए मैच में नागपुर ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का निर्णय लिया । जबलपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के मैच में 133 रन पर अलाउड हो गई जवाबी पारी खेलते हुए नागपुर में 18.2 ओवर में 7 विकेट से मैच जीत लिया । जबलपुर के बल्लेबाज अभिषेक पाठक ने 7 बाल में 4 रन, आलोक ने 10बाल में 19 रन 3 चौके 1 छक्का , सूरज राय 7 बाल 10रन 1 छक्का 1 चौका, रीतेश 21 बाल 14 रन 1 चौका, शक्ति 40बाल38 रन 3 चौका, सकुर 3बाल 2रन, परमवीर 8 वाल5रन 1चौका, आदित्य13 बाल 22रन 1चौका, भरत 7 बाल 5 रन, वैभव 4बाल1रन, सूर्यकांत बिना रन बनाए वापस लौटे । नागपुर से बोलिंग करते हुए अंगद कोहली ने 4 ओवर 27 रन 0 विकेट, कुरण 4 ओवर 23 रन 3 विकेट, भरत 1ओवर 14 रन 0 विकेट, आर संजय 4ओवर 24 रन 3 विकेट, वैभव 2ओवर 15 रन 1 विकेट, प्रकृति चार ओवर 16 रन 0 विकेट, पारंक 1 ओवर 5 रन दिए ।
जवाबी पारी खेलते हुए जबलपुर के बल्लेबाज आर संजय ने 34 बाल में शानदार बल्लेबाजी करते हुए आकाशीय छक्के एवं चौकों की सहायता से 67 रन बनाए, प्रियांशु ने 15 बाल में 15, दिवाकर ने 8 बाल 7 रन, उर्वरी 4 बाल 0 रन, निकोर ने 28 बाल में 40 रन बनाकर मैच जीत लिया । नागपुर ने 7 विकेट से मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया । जबलपुर से बोलिंग करते हुए वैभव ने 4ओवर 17 रन , परमवीर ने 3 ओवर 33 रन, रीतेश 4 ओवर 15 रन 1विकेट, भरत 4ओवर 24 रन 1विकेट , सूरज 1.1बाल 12रन अभिषेक ने 2ओवर 32 रन दिए । मैन ऑफ द मैच पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि समाजसेवी दिनेश मालपानी, देवेंद्र पटेल, नवनीत पलोड़, कपिल काबरा, सुरेंद्र गुर्जर, महेंद्र पटेल, अन्नू शर्मा, रविंसु सोनी, शोभित वैष्णव ने नागपुर के बल्लेबाज आर संजय को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया जिन्होंने शानदार बल्लेबाजी कर अपनी टीम को जिताया । महेंद्र पटेल एवं बृजेश सोनी द्वारा घोषित इनाम का विवरण किया गया । मंच संचालन अब्दुल फिरोज खान ,राजेश त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से किया । सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया । इस मैच के अंपायर इलियास खान और शैलेंद्र शर्मा रहे । कमेंट्री राजेश त्रिपाठी, इमरान खान व स्कोरिंग सुभी लाला, विकास पटेल ने की रुद्र मैदान पर खेल प्रेमी रोमांचकारी मैचो का आनंद ले रहे है लाईन्स क्रिकेट क्लब के अखिलेश केडी नीरस, मुकेश नीरस, निहाल शर्मा, सूरज नीरस, शानू खान, सुरेश रजक, दिनेश रैकवार, राजा नीरस, इमरान खान, शिभम कुपरेले , शुभम जायसवाल, अजय शुक्ला सुज्जु भाईजान ने खेल प्रेमियों से रुद्र मैदान पहुंचकर मैच का आनंद लेते हुए खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने की अपील की है । आज सेमी फाइनल मैच नागपुर और प्रयागराज के बीच सुबह 11 बजे से खेला जाएगा ।
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
गाडरवारा लाइंस क्लब