Saturday 5th of September 2026

ब्रेकिंग

शिक्षक दिवस पर विशेष - श्री मति निर्मला पाराशर (शिक्षिक) की कलम से

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

आम जनता का आरोप है कि जिम्मेदारों की मिलीभगत चल रहा सारा खेला : नरसिंहपुर सीएमएचओ डॉ मिश्रा जन शिकायतों पर नहीं दे रहे ध्यान, डॉ थारवानी मामले में अभी तक नहीं हुई कोई ठोस कार्यवाही

Aditi News Team

Thu, Dec 4, 2025

नरसिंहपुर सीएमएचओ डॉ मिश्रा जन शिकायतों पर नहीं दे रहे ध्यान, डॉ थारवानी मामले में अभी तक नहीं हुई कोई ठोस कार्यवाही

चंद्रभान नाथ द्वारा की शिकायत की प्रतिलिपि

झोलाछाप डॉक्टर की अवैध क्लिनिक की जानकारी देने के बाद भी सीएचएमओ मौन

लोगों का आरोप है कि जिम्मेदारों की मिलीभगत चल रहा सारा खेला

चाहे सरकारी डॉ हो या फिर,झोलाछाप डाक्टर सभी अवैध क्लिनिक की दुकाने धड़ल्ले से चल रही

सतेंद्र मिश्रा की शिकायत की प्रतिलिपि

नरसिंहपुर जिले में इन दिनों स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारी शिकायतों पर नहीं दे रहे ध्यान जिसके चलते पूरे जिले में झोला छाप डॉक्टरों को दुकानें जमकर जगह जगह धड़ल्ले से चल रही हैं । सच पूछो तो ऐसा प्रतीत होता है जैसे इनको खुली छूट प्राप्त हो गई हो। आमतौर पर झोलाछाप डॉक्टर इंजेक्शन बॉटल लगाकर अपना क्लीनिक लुक छुपकर चला रहे हैं। जैसे ही सीएमएचओ मिश्रा ने नरसिंहपुर जिले का पदभार संभाला वैसे ही अब झोलाछाप डॉक्टरों ने बाबासीर,भगंदर जैसे ऑपरेशन अपनी क्लिनिक में करना प्रारंभ कर दिया है।

होमियोपैथीक एवं आयुर्वेद इलाज करने वाले डॉक्टर अब मरीजों को एलोपैथिक दवाओं का पर्चा लिख कर डबल मुनाफा कमाने में लगे हुए हैं।

वहीं गाडरवारा की सरकारी अस्पताल में पदस्थ डॉ थारवानी पर मृतकों के परिजनों के द्वारा लिखित शिकायतें कर अवगत कराया था कि उनके जो पारिवारिक सदस्यों की डॉ थारवानी के द्वारा गलत इलाज करने से जो मौत हुई हे उस पर आज तक कोई ठोस कार्यवाही जिम्मेदारों के द्वारा नहीं की गई है।

अभी तक जो देखने में आया है उसमें सीएमएचओ डॉ मिश्रा द्वारा बस कार्यवाही का आश्वाशन ही हाथ लगा है, लेकिन कार्यवाही आज दिन तक नहीं की गई है, जिसके चलते अब पीड़ित पक्ष के लोग कोर्ट में याचिका दायर करने की बात कर रहे हैं।

आपको अवगत करा दे कि पूरे सबूत के साथ,झोलाछाप डॉक्टरों की अवैध डिग्री एवम् पूर्ण पते के बारे में जानकारी नरसिंहपुर सीएमएचओ डॉ मिश्रा को दी गई।

इस पर सीएमएचओ मिश्रा द्वारा जल्द कार्यवाही कराएंगे का आश्वाशन दिया गया लेकिन आज 10 दिन बाद भी कार्यवाही तो दूर की बात झोलाछाप डॉक्टरों के पास तक ना डॉ साहब पहुंच भी नहीं पाएं ।

आपको जानकारी हो कि यह एक ऐसा चांदसी दवाखाना है जिसे बंद किया जा चुका है एवम् सूत्रों के अनुसार मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन हैं,किंतु यह अभी भी संचालित किया जा रहा है।

इनका कहना है,,

वहीं डॉ थारवानी मामले में पीड़ित सतेंद्र मिश्रा लालवानी का कहना है कि हमने कार्यवाही को लेकर कई चक्कर सीएचएमओ डॉ मिश्रा के लगा लिए लेकिन आज तक कोई ठोस कार्यवाही डॉ थारवानी के खिलाफ नहीं नहीं की गई है, आखि़र हमें न्याय कब मिलेगा यदि हमारी जल्द सुनवाई नहीं हुई तो कोर्ट में याचिका दायर करेंगे।

वहीं दूसरे पीड़ित परिजन चंद्रभान नाथ ने बताया कि हमारा भाई खत्म हो गया डॉ थारवानी के गलत इलाज से जिसकी शिकायतों के बाद भी आज तक दोषी डॉ के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई जिससे यह सिद्ध होता है कि कहीं न कहीं शासन प्रशाशन एवं जिम्मेदार अधिकारियों की मिली भगत से यह जान लेने का खेला चल रहा है। समझ में नहीं आता कोई बड़ा आदमी किसी गरीब की झूठी शिकायत कर दे तो उसको जेल तक भेज दिया जाता है, और जब कोई गरीब किसी बड़े आदमी की शिकायत करे तो उसे बस उस मामले को कार्यवाही का आश्वासन देकर ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है। समझ मे नहीं आता कि आखिर जनसुनवाई मे भी शिकायत करनेके बाद आखिर कार्यवाही क्यों नहीं हो रही है,, अब बस यही रह गया है जल्द ही हम सभी इन छोटे बच्चों के साथ पूरे कलेक्टर महोदय के दरबार में डेरा डालेंगे ।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

नरसिंहपुर सीएचएमओ डॉ मनीष मिश्रा

बीएमओ चीचली, साईंखेड़ा

बीएमओ गाडरवारा

गाडरवारा सिविल अस्पताल प्रभारी

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मप्र शासन

स्वास्थ मंत्री शिवाजी पटेल

डायरेक्टर स्वास्थ विभाग, भोपाल

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल मध्य प्रदेश शासन भोपाल

केंद्रीय मंत्री उदय प्रताप सिंह मध्य प्रदेश शासन भोपाल

जरूरी खबरें