Saturday 2nd of May 2026

ब्रेकिंग

दो आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध,थाना सांईखेडा की कार्यवाही

अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती जी महाराज ने क्षुब्ध होकर कहा कि गौमाता के प्राणों की रक्षा हेतु जितना यत्न भारत में हुआ

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज दोपहर जबलपुर पहुँचकर बरगी बांध क्रूज हादसे में पीड़ित परिवारजनों से भेंट की

पत्रकारिता के जनक भगवान श्री नारद मुनि जी की जयंती के पावन पर्व पर कल शनिवार, 2 मई 2026 को मनाई जाएगी

राम किशोर बजाज एवं श्रीमती प्रतिभा बजाज ने अपने परिश्रम, लगन और प्रतिभा से हम सभी का मान बढ़ाया

सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र, दिगम्बर जैन तीर्थ कुण्डलपुर में : सिद्धक्षेत्र जैनतीर्थ कुण्डलपुर में गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय तिरंगा झंडा फहराया गया

Aditi News Team

Tue, Jan 27, 2026

सिद्धक्षेत्र जैनतीर्थ कुण्डलपुर में गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय तिरंगा झंडा फहराया गया

कुंडलपुर दमोह। सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र, दिगम्बर जैन तीर्थ कुण्डलपुर में गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर हर्षोल्लास के साथ राष्ट्रीय तिरंगा झंडा फहराया गया। युगश्रेष्ठ, संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज , विद्यानिधि प.पू आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से प.पू. आचार्य श्री विशद सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कुण्डलपुर क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष चंद्रकुमार सराफ ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान हुआ एवं मेरी भावना का पाठ सामूहिक रूप से किया गया । प्रचारमंत्री जयकुमार जैन 'जलज' ने बताया कि इस अवसर पर आचार्य श्री विशदसागर जी महाराज ने आशीष वचन देते हुए कहा भारत देश में दो राष्ट्रीय पर्व मनाये जाते हैं। एक 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस और दूसरा 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस ।बहुत कम लोग गणतंत्र का मतलब जानते। स्वतंत्रता मात्र जानते हैं उसके भाव को नहीं समझते हैं ।लोगों ने स्वतंत्रता को स्वच्छंदता का बाना पहना दिया। स्वच्छंदता को स्वतंत्रता कहकर मानना सही नहीं ।हम देखते हैं आज चाहे घर गृहस्थी हो, नई बहू घर में आती अलग स्वतंत्र रहना चाहती। अलग घर लेकर अलग न्यारा रहना पसंद करती। यह स्वतंत्रता नहीं स्वच्छंदता है। जो अपने नियमों के बीच में रहे वह स्वतंत्रता है। नियम संविधान सर्वोपरि है। आचार्य श्री ने कुण्डलपुर के बड़े बाबा के अभिषेक के समय कहा भगवान आदिनाथ की इतनी विशाल प्रतिमा संपूर्ण विश्व में धर्म ध्वजा फहरा रही है ।विश्व में एक नाम चलता कुण्डलपुर के बड़े बाबा। जिसने एक बार कुण्डलपुर के बड़े बाबा के दर्शन किए वह बार-बार दर्शन करने के भाव लेकर आता ।जब तक हमारा जीवन रहे हर साल में ,हर महीने में, हर सप्ताह में, रोज-रोज बड़े बाबा के दर्शन की भावना लोग बनाते हैं ।आचार्य श्री ने कहा जैसा अभी महाराज जी ने बताया कि जिसके अंदर जो भी मनोकामना होती है निश्चल भाव भगवान के चरणों में आता निश्चय ही मनोकामना पूरी होती है ।आप भगवान की आराधना निरंतर करते रहे सारे कार्य सफल होंगे। इस अवसर पर कुण्डलपुर क्षेत्र कमेटी ने हाईस्कूल कुण्डलपुर को एक वाटर कूलर भेंट किया। इस अवसर पर कुण्डलपुर क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष चंद्रकुमार सराफ ,महामंत्री इंजी. आरके जैन,अजय भैया झापन, अशोक सराफ,नेमकुमार सराफ, पुरुषोत्तम जैन, विजय डायमंड,अमर सेठ, आशीष गांगरा मुनि सेवा सदस्य गण,यूसी जैन, केसी जैन, राजेन्द्र भेड़ा, नरेश जैन किरण दीदी गोदरे,डॉक्टर गांगरा ,मोतीलाल जैन,एन के जैन, अनिल जैन पुजारी सहित कुण्डलपुर क्षेत्र के पदाधिकारी, सदस्य,क्षेत्रीय जन, यात्रीगण, कुण्डलपुर स्टाफ, पूर्णायु, हथकरघा के भैया जी आदि की उपस्थिति रही।

Tags :

कुंडलपुर

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जरूरी खबरें