Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

राजस्व न्यायालयों में लंबित नामांतरण एवं बंटवारा प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

चलित न्यायालय कार्यवाही के दौरान गोसलपुर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर की गई चालानी कार्रवाई

"जीवन केवल समय काटने का नाम नहीं, स्वयं को जानने का निरंतर प्रयोग है"

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में समय सीमा की बैठक संपन्न : अधिकारियों को दिए गए आवश्यक निर्देश

Aditi News Team

Tue, Feb 3, 2026

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में समय सीमा की बैठक संपन्न

अधिकारियों को दिए गए आवश्यक निर्देश

नरसिंहपुर।कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा पत्रकों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर द्वारा विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री गजेन्द्र सिंह नागेश सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी मौजूद थे।

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने निर्देशित किया कि निर्वाचक नामावली का विशेष गहन पुनरीक्षण- एसआईआर 2026 से संबंधित सभी कार्यों को इस सप्ताह तक अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाए।

संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि अभियान के तहत प्राप्त सभी आवेदनों तथा लंबित प्रकरणों का समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जाए। साथ ही अभियान के नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने- अपने प्रभार क्षेत्र का नियमित भ्रमण करें।

बैठक में अनुकम्पा नियुक्ति से संबंधित प्रकरणों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों में नियमानुसार कार्रवाई की जाए। इसके अतिरिक्त फार्मर रजिस्ट्री के कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने किसानों के पंजीयन कार्य में तेजी लाने तथा शेष किसानों का पंजीयन शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

सीईओ जिला पंचायत श्री गजेन्द्र सिंह नागेश

जरूरी खबरें