Monday 5th of October 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा सीरेगांव के सम्मेलन में युवाओं को समाजसेवा, अनुशासन, संस्कार और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित हुई

‘उर्दू शेरो-अदब में राष्ट्रीय चेतना’ विषय पर विमर्श के साथ क्षेत्रीय साहित्यकारों एवं शायरों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं

नरसिंहपुर में टिफिन कम आने पर भड़का गार्ड: बैंक में बंदूक से कर दी फायरिंग, कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

सालीचौका से दर्जनों गांव जुड़े हुए हैं और यहां बड़ी संख्या में धान का उत्पादन होता है, फिर भी नगर में सेंटर नहीं बनाया

कुण्डलपुर में मोक्ष कल्याणक महोत्सव पर निर्वाण लाडू चढ़ाया गया : कुण्डलपुर में भगवान श्री विमलनाथ जी के मोक्ष कल्याणक महोत्सव पर निर्वाण लाडू चढ़ाया गया

Aditi News Team

Mon, Oct 5, 2026

रिपोर्टर जय कुमार जैन

कुण्डलपुर में भगवान श्री विमलनाथ जी के मोक्ष कल्याणक महोत्सव पर निर्वाण लाडू चढ़ाया गया

कुण्डलपुर दमोह।सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर में संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज एवं विद्या शिरोमणि आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के आशीर्वाद से आर्यिका रत्न श्री चिंतनमति माताजी ससंघ के सानिध्य में जैनधर्म के तेरहवें तीर्थंकर भगवान श्री विमलनाथ जी का मोक्षकल्याणक महोत्सव 8जुलाई 2026 को धूमधाम से मनाया गया ।

इस अवसर पर प्रातः भक्तामर महामंडल विधान ,पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांतिधारा, ऋद्धि कलश,पूजन, विधान हुआ । अत्यंत भक्ति भावपूर्वक निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। प्रचार मंत्री जयकुमार जलज ने बताया कि इस अवसर पर प्रथम अभिषेक, ऋद्धि कलश, शांतिधारा आदि करने का सौभाग्य श्रेष्ठी श्री रमेश चंद्र कपिल अर्हम चंपावत इंदौर, शुभम सुनील प्राची सुनीता डबुल्या परिवार बांदकपुर, प्रवीण जैन महावीर ट्रांसपोर्ट दमोह, राकेश सूर्यांश अभिषेक जैन आगरा, रजत अखिल सक्षम सचिन जैन रायपुर, आशा देवी दीपशिखा अंश लोकेश सिंघई परिवार ललितपुर, स्वरूप प्रकाशचंद पिण्डारमैया नौगामा, प्रकाशचंद प्रबल जैन महेवा, मानिकचंद चैना मनीष सपना परिवार जबलपुर, सुनील आर्यन गुना, पारस गांधी अहमदाबाद, अभिनव प्रदीप दिवाकर सागर, प्रमोद पारुल प्रांजल जैन परिवार लखनादौन आदि के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सौभाग्य प्राप्त किया।

सायंकाल भक्तामर दीप अर्चना एवं पूज्य बड़े बाबा की संगीतमय महाआरती हुई।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर

जरूरी खबरें