Sunday 15th of November 2026

ब्रेकिंग

गीत संगीत से गूंज उठेगी गाडरवारा की धरा

रूद्र मैदान गाडरवारा एवं बोहानी मे होंगे सेमीफ़ाइनल मुकाबले

भगवान बिरसा मुंडा जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस पर,कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाई

क्षितिज साहित्य संस्था इंदौर ने वैश्विक लघुकथा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट सृजन के लिए किया सम्मानित

मन में धर्म का दृढ़ संकल्प जगाओ"सल्लेखना में न जीने की आकांक्षा हो, न मरने की इच्छा" : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर

गाडरवारा में 17 नवंबर को सचेत-परंपरा का भव्य आयोजन : गीत संगीत से गूंज उठेगी गाडरवारा की धरा

Aditi News Team

Sun, Nov 15, 2026

17 नवंबर को सचेत-परंपरा का भव्य आयोजन

गीत संगीत से गूंज उठेगी गाडरवारा की धरा

गाडरवारा। मध्य प्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा परिवहन मंत्री क्षेत्रीय विधायक उदय प्रताप सिंह के प्रयास से आयोजित 70वीं शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता के भव्य समापन के अवसर पर ओशो की धरा गाडरवारा मे सांस्कृतिक महफिल सजने जा रही है। देश के सुप्रसिद्ध गायक व संगीतकार सचेत-परंपरा की जोड़ी अपनी मधुर आवाज से 17 नवंबर को रुद्र मैदान, गाडरवारा में श्रोताओं का मन मोह लेगी । यह कार्यक्रम सिर्फ एक संगीत कार्यक्रम नहीं होगा, बल्कि खेल और संस्कृति का अनूठा संगम होगा। दिन में क्रिकेट के फाइनल मुकाबले का रोमांच होगा और शाम को सचेत-परंपरा के गीत संगीत का भव्य आयोजन होगा । मंत्री जी ने कबड्डी के समापन पर सुप्रसिद्ध कवि विश्वास, वॉलीबॉल के समापन पर सिने गायक कैलास खेर ओर इस वर्ष सचेत परंपरा समारोह खास बनाएगा । विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित करने के बाद शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करना और युवाओं को अपनी संस्कृति व परंपरा से जोड़ना है।

कार्यक्रम की विशेषता यह है कि इसमें लोक संस्कृति, परंपरा और आधुनिक संगीत का सुंदर संगम देखने को मिलेगा। सचेत-परंपरा अपने सुप्रसिद्ध गीतों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। उनके गीतों को सुनने के लिए लोगी में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम में संगीत प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ेगी। रुद्र मैदान को भव्य रूप से सजाया जाएगा। दर्शकों के बैठने, सुरक्षा और पार्किंग की विशेष व्यवस्था की जाएगी।

आयोजन समिति ने क्षेत्र वासियों से अपील की है कि 17 नवंबर को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सचेत-परंपरा की सांगीतिक शाम का आनंद लें।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता गाडरवारा

स्कूल शिक्षा परिवहन मंत्री क्षेत्रीय विधायक उदय प्रताप सिंह

सचेत-परंपरा संगीत

जरूरी खबरें