गोवंश संरक्षण के लिए देश में एक केन्द्रीय कानून बने- रविन्द्रानंद सरस् : गो सम्मान दिवस पर गोमाता के सम्मान हेतु सब को भाग लेना है"- हरदीप सिंह डंक,विधायक सुवासरा
Aditi News Team
Mon, Jan 26, 2026
गोवंश संरक्षण के लिए देश में एक केन्द्रीय कानून बने- रविन्द्रानंद सरस्वती,थानापति
गो सम्मान दिवस पर गोमाता के सम्मान हेतु सब को भाग लेना है"- हरदीप सिंह डंक,विधायक सुवासरा
गरोठ(मन्दसौर)/ 26 जनवरी, भानपुरा रोड़ पर स्थित मंगलम रिसॉर्ट में चल रही श्री गो कृपा कथा के समापन दिवस एवं 77 वें गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर पूर्व सैनिक सुखदेव सिंह गरोठ,शिवराज सिंह तंवर ढाबला गुर्जर CISF सेवा निवृत्त सैनिक,कुलदीप सिंह जी राठौर शामगढ़ पूर्व सैनिक एवं श्री प्रमोद जी मालवीय सेवानिवृत BSF ने ध्वजारोहण किया
सप्तम दिवस के समापन में श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा प्रमुख संत एवं श्री कामधेनु गो अभयारण्य सालरिया के संरक्षक संत पूज्य स्वामी रविन्द्रानंद सरस्वती जी महाराज "थानापति" ने बताया कि 77 वा गणतंत्र दिवस बीत जाने के बाद भी आज भारत की धरती पर रोज हजारों गोमाता असमय काल का ग्रास बन रही है,, इसलिए गोपाल के देश में गोपाल की आराध्य भगवती गोमाता को सेवा,सुरक्षा एवं सम्मान के लिए भारत के संविधान में संशोधन कर भारत में गोमाता को सम्मानजनक पद पर स्थापित करने के लिए एक केन्द्रीय कानून एवं भारत में गो हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध आदि हेतु संविधान में संशोधन करवाने के लिए ब्रज मंडल के पूज्य संतो ने गो सम्मान आह्वान अभियान प्रारंभ किया है, जिसके प्रथम चरण में आगामी 27 अप्रैल 2026 को *गो सम्मान दिवस* के रूप में मनाकर भगवती गोमाता की सेवा,सुरक्षा एवं सम्मान के लिए भारत की 5000 से अधिक तहसीलों में तहसीलदार के माध्यम से भारत के महामहिम राष्ट्रपति प्रधानमंत्री राज्यों के महामहिम राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम प्रार्थना पत्र देकर भारतीय वेद गोवंश के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु संवैधानिक पद्धति से सरकार से प्रार्थना की जाएगी ।
गो कृपा कथा के समापन पर सुवासरा विधायक हरदीप सिंह जी डंक ने आह्वान किया कि भगवती गोमाता की सेवा,सुरक्षा एवं सम्मान के लिए सम्पूर्ण भारत में मनाए जा रहें गो सम्मान दिवस* में भारत में गोमाता को सम्मान हेतु की जाने वाली प्रार्थना में बढ़ चढ़कर भाग ले ।
गो कृपा कथा के समापन पर अपना ग्रुफ गरोठ की ओर से गोमाता को चुनरी ओढ़ाई गई और कथा यजमान परिवार ठाकुर करण सिंह के परिवार की ओर से चुनरी यात्रा के मनोरथियों एवं कथा में पधारे सुवासरा विधायक हर दीप सिंह डंक,अरुण जी अग्रवाल सेवा निवृत्त अभियंता उज्जैन,तूफान सिंह सिसोदिया पूर्व जनपद अध्यक्ष,न नारायण सिंह पटपडा,नारायण सिंह कोटडा,उमराव सिंह,श्याम सिंह डिंडोर,बने सिंह खाईखेड़ा,सूरज सिंह लसुड़िया आदि अतिथियों का बहुमान किया और अन्त में कथा यजमान नारायण सिंह सिसोदिया ने गो कृपा कथा में परोक्ष एवं अपरोक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी गो प्रेमियों का आभार व्यक्त किया
भगवती गोमाता की आरती एवं भोजन प्रसादी के बाद सप्तम दिवस की कथा का समापन हुआ ।
Tags :
अदिति न्यूज (सतीश लमानिया)
हरदीप सिंह डंक,विधायक सुवासरा