Wednesday 24th of June 2026

ब्रेकिंग

साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट, यूपीआई फ्रॉड एवं फर्जी लिंक से बचाव की जानकारी

जबलपुर कार्यालय पुलिस अधीक्षक "रेलवे" जबलपुर के आदेशानुसार सभी स्थानों पर चलाया जाएगा"SAFE CLICK-2026"

सेवा, संस्कृति और खेलकूद की रही धूम

एसोसिएशन ने मंडी शुल्क 1% से बढाकर 1.5% करने के निर्णय को वापिस लेकर मंडी शुल्क कम करने SDM को सीएम के नाम से

अपराधिक तत्वों को नहीं बख्श जाएगा,

: होली रंग पंचमी और ईद त्योहार को देखते हुए शांति समिति की हुई बैठक

Aditi News Team

Thu, Mar 21, 2024

होली रंग पंचमी और ईद को लेकर शांति समिति की हुई बैठक
KamarRana देवरी रायसेन__नगर के नवीन थाना परिसर के मीटिंग हॉल में शांति समिति की बैठक का आयोजन तहसीलदार दिनेश कुमार बरगले की अध्यक्षता में किया गया इस आयोजन में उदयपुरा जनपद पंचायत सीईओ अशोक कुमार ,थाना प्रभारी हरिओम अस्ताया, सीएमओ जगदीश कुमार शर्मा, रेंजर शिरोमणि मीणा, डॉक्टर के के सिलावट उपस्थित रहे। बैठक में होली के त्योहारों को लेकर चर्चा हुई इस दौरान नगर में होने वाले होलिका दहन रंग पंचमी के जुलूस को लेकर पुलिस को लोगों ने सुझाव दिए । इस शांति समिति की बैठक में और भी कई मुद्दों पर स्थानीय नागरिकों ने अपने-अपने सुझाव दिए । इस दौरान तहसीलदार दिनेश कुमार बर्गले ने बताया कि आचार संहिता का पालन करते हुए सभी वर्ग के लोग अपने-अपने त्यौहार सद्भाव के साथ मनाए । वहीं उन्होंने कहा कि होली रंग पंचमी के जुलूस में अगर डीजे बचाया जाता है तो उसकी अनुमति वरिष्ठ अधिकारियों से आपको लेना अनिवार्य होगी। वहीं थाना प्रभारी हरिओम अस्ताया ने बताया कि शराबियों तथा होली के बहाने हुड़दंग करने वालों और अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। उन्होंने जनप्रतिनिधियों समाजसेवियों से शांति व्यवस्था और भाईचारे के साथ त्यौहार मनाने की अपील की। इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष रविंद्र रघुवंशी उपाध्यक्ष जगदीश प्रसाद चौरसिया भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद दुबे युवा मंडल अध्यक्ष सुनील लोधी, पार्षद सोनू तोमर, पार्षद अशोक मामा ,सरपंच संतोष रघु ,जितेंद्र रघु, सैयद इरशाद खान , सदर सैयद अमिर ,सैयद खालिद, सैयद सोहिल, एडवोकेट नितेश रघु ,पार्षद लखन , ऋषभ जैन ,महेंद्र सोनी, व्यापारी संघ के अध्यक्ष रवि गुप्ता, विनोद गुप्ता के साथ-साथ और भी समाजसेवी एवं पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें