Saturday 5th of September 2026

ब्रेकिंग

शिक्षक दिवस पर विशेष - श्री मति निर्मला पाराशर (शिक्षिक) की कलम से

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

नरसिंहपुर पुलिस की मादक पदार्थ के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही : थाना सुआतला अंतर्गत अवैध मादक पदार्थ (गांजा) के साथ एक आरोपी पुलिस गिरफ्त में

Aditi News Team

Sun, Nov 9, 2025

"OPERATION EAGLE CLAW"

नरसिंहपुर पुलिस की मादक पदार्थ के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही

• थाना सुआतला अंतर्गत अवैध मादक पदार्थ (गांजा) के साथ एक आरोपी पुलिस गिरफ्त में।

• लगभग 2.5 किलोग्राम गांजा जप्त

नरसिंहपुर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध *"OPERATION EAGLE CLAW"* जा रहा है। अभियान के तहत लगातार बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ जप्त किए जा रहे है।

इसी तारतम्य में थाना सुआतला पुलिस को भ्रमण के दौरान एक विश्वस्त मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुयी कि एक व्यक्ति ग्राम डोंगरगांव के पास एनएच 45 पर अवैध मादक पदार्थ लेकर आ रहा है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर श्री संदीप भूरिया के मार्गदर्शन में एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) तेन्दूखेडा श्री अभिनव मिश्रा के नेतृत्व में थाना सुआतला पुलिस की टीम के द्वारा उक्त स्थान पर प्रभावी घेराबंदी की गयी जिसके परिणाम स्वरूप एक व्यक्ति को अवैध मादक पदार्थ के साथ गिरफ्त में लेने में सफलता प्राप्त हुई।

*थाना सुआतला की कार्यवाही :*

गिरफ्तार आरोपी : सत्यनारायण लोधी निवासी ग्राम केरपानी, थाना सुआतला, जिला नरसिंहपुर।

जप्त मादक पदार्थ : लगभग 2.5 किलोग्राम गांजा जप्त।

वैधानिक कार्यवाही : धारा 8, 20 (बी) एवं 29 एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज।

*कार्यवाही में विशेष भूमिका :* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सुआतला निरीक्षक प्रियंका केवट, सहा. उप निरीक्षक दिलीप सिंह, सुमित तिवारी, प्रधान आरक्षक अवधेश पटेल, कीरत विश्वकर्मा, आरक्षक सोहन पटेल, प्रिंस पटेल की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस की मादक पदार्थ के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही

थाना सुआतला अंतर्गत अवैध मादक पदार्थ

लगभग 2.5 किलोग्राम गांजा जप्त।

जरूरी खबरें