Saturday 5th of September 2026

ब्रेकिंग

जो एक प्राइवेट संस्थान के खिलाफ दायर PIL से जुड़ा था—जिसका असल में टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) से कोई लेना-देना नहीं

शिक्षक दिवस पर विशेष - श्री मति निर्मला पाराशर (शिक्षिक) की कलम से

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

बिहार चुनाव 2025 पर बड़ी खबर : मतदान पूर्व और मतदान दिवस पर मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति द्वारा प्रिंट विज्ञापनों का पूर्व-प्रमाणन।

Aditi News Team

Tue, Oct 21, 2025

बिहार चुनाव 2025 पर बड़ी खबर

मतदान पूर्व और मतदान दिवस पर मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति द्वारा प्रिंट विज्ञापनों का पूर्व-प्रमाणन।

निर्वाचन आयोग ने बिहार विधानसभा के चुनाव और 8 विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनावों की तारिखों की घोषणा कर दी है। मतदान की तिथियां 6 नवंबर, 2025 (गुरुवार) और 11 नवंबर, 2025 (मंगलवार) निर्धारित की गई हैं।

निष्पक्ष प्रचार का वातावरण सुनिश्चित करने के लिए, कोई भी राजनीतिक दल, उम्मीदवार, संगठन या व्यक्ति मतदान के दिन और मतदान के एक दिन पहले प्रिंट मीडिया में कोई विज्ञापन प्रकाशित नहीं करेगा, जब तक कि सामग्री राज्य/जिला स्तर पर मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति (एमसीएमसी) द्वारा पूर्व-प्रमाणित न हो।

बिहार के लिए प्रतिबंधित दिन 5 व 6 नवंबर, 2025 (चरण-I के लिए) और 10 व 11 नवंबर, 2025 (चरण-II के लिए) हैं।

प्रिंट मीडिया में राजनीतिक विज्ञापनों के लिए पूर्व-प्रमाणन चाहने वाले आवेदकों को विज्ञापन के प्रकाशन की प्रस्तावित तिथि से दो दिन पहले एमसीएमसी में आवेदन करना होगा।

समय पर पूर्व-प्रमाणन की सुविधा के लिए, राज्य/जिला स्तर पर एमसीएमसी को सक्रिय किया गया है ताकि ऐसे विज्ञापनों की जांच और पूर्व-प्रमाणन किया जा सके तथा यह सुनिश्चित किया जा सके कि निर्णय शीघ्रता से लिए जाएं।

Tags :

बड़ी खबर

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

बिहार चुनाव

मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति

जरूरी खबरें