Saturday 5th of September 2026

ब्रेकिंग

शिक्षक दिवस पर विशेष - श्री मति निर्मला पाराशर (शिक्षिक) की कलम से

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

गौपीठाधीश्वर मंहत 108 श्री विपिन बिहारी जी महाराज होगे कथा व्यास : 9 नवंबर से प्रारंभ होने वाले पंचकुण्डीय रुद्र महा यज्ञ ,रुद्री निर्माण एवं शिव महा पुराण की तैयारियां पूर्णातः की ओर,

Aditi News Team

Thu, Nov 6, 2025

रिपोर्टर अवधेश चौकसे

9 नवंबर से प्रारंभ होने वाले पंचकुण्डीय रुद्र महा यज्ञ ,रुद्री निर्माण एवं शिव महा पुराण की तैयारियां पूर्णातः की ओर, विपीन बिहारी जी रहेगें कथा व्यास

सालीचौका नरसिंहपुर अंखड कोटी ब्रह्मांड नायक परमपिता परमेश्वर की असीम अनुकंपा से 9 नवंबर से 16 नवंबर तक सालीचौका से 6 किमी दूर दक्षिण दिशा में स्थित ग्राम बसुरिया के बेलखेड़ी हार में आयोजित होने जा रहे पंचकुण्डीय रुद्र महायज्ञ, रुद्री निर्माण, एवं श्री शिव महापुराण साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ के भव्य आयोजन की तैयारियां लगभग पूर्णातः की ओर हैं।।उल्लेखनीय हैं कि इस आयोजन में आचार्य श्री गौपीठाधीश्वर मंहत 108 श्री विपिन बिहारी जी महाराज कथा व्यास रहेगें उनके मुखारविन्द से प्रतिदिन प्रतिदिन दोपहर 1 से 5 बजे तक शिव महापुराण कथा श्रवण करने का सोभाग्य प्राप्त होगा।

वंदे मातरम् आश्रम रेशम केंद्र रहमा के निकट बेरखेड़ी हार बसुरिया मप्र में आयोजित उक्त आयोजन का शुभारंभ 9 नवंबर को खैरपति मंदिर बसुरिया से प्रातः 8 बजे से विशाल कलशयात्रा के साथ आरंभ होगा। इस आयोजन में यज्ञाचार्य पं.श्री रामदर्शन दीक्षित दादा दरबार संस्कृत पाठशाला सांईखैडा के सानिध्य में पूजन व रुद्री निर्माण प्रतिदिन प्रातः 7 बजे से होगी, वहीं रात्री 8 से 10 बजे तक मानस प्रवचन, होगें इस आयोजन में 12 नवंबर को कुलदीप स्थापक एंड पार्टी छतरपुर द्वारा भजन संध्या की प्रस्तुति दी जायेगी जिसमें मंच संचालन महेंद्र शर्मा इमलिया गाडरवारा करेगें। उक्त आयोजन में अधिकाधिक संख्या में हिस्सा लेने समस्त सनातन प्रेमियों से आयोजको ने विनम्र निवेदन किया है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

आयोजन में आचार्य श्री गौपीठाधीश्वर मंहत 108 श्री विपिन बिहारी जी महाराज कथा व्यास रहेगें

9 नवंबर से प्रारंभ होने वाले पंचकुण्डीय रुद्र महा यज्ञ ,

रुद्री निर्माण एवं शिव महा पुराण

जरूरी खबरें