मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संपूर्ण मध्यप्रदेश में : चीचली के उकासघाट सेक्टर में ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित
Aditi News Team
Sat, Jan 24, 2026
चीचली के उकासघाट सेक्टर में ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संपूर्ण मध्यप्रदेश में 12 जनवरी से 26 जनवरी 2026 तक ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश अभियान ( ग्राम विकास पखवाड़ा) स्वामी विवेकानंद जी की जयंती युवा दिवस के अवसर से शुभारंभ किया गया है जिसके तारतम्य में आज माध्यमिक विद्यालय परिसर उकासघाट में ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश (ग्राम विकास पखवाड़ा) के अंतर्गत ग्रामोदय से अभ्युदय मध्य प्रदेश एवं स्वदेशी संकल्प के रूप में एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा मां सरस्वती जी के पूजन के साथ की इसके तदुपरांत समस्त उपस्थित अतिथियों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तावना विकासखंड समन्वय स्मिता दांडी द्वारा रखी ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश अभियान अंतर्गत ग्राम विकास पखवाड़ा में विभिन्न गतिविधियां जन जागरूकताएं सेक्टर से ग्राम स्तर पर प्रसारित, प्रचारित,संचालित की जानी है उनके बारे में विस्तार से बताया। मुख्य वक्ता श्री नरेश कौरव ने अपने उद्बोधन में कहा कि मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद शासन और जनता के बीच सेतु के रूप में कार्य कर रहा है प्रधानमंत्री जी के आवाहन पर आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने हम सबको आत्मनिर्भर होने की आवश्यकता है सरकार राष्ट्र व्यापी जनहितेशी योजनाएं के माध्यम से जन-जन को लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है सामाजिक समरसता स्वच्छता जल संरक्षण वृक्षारोपण स्वदेशी वस्तुओं का इस्तेमाल करना आदि के विषय में विस्तार से बताया, परीक्षा में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को शील्ड पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री नरेश कौरव जी भाजपा चीचली मंडल अध्यक्ष,श्री के एल साहू महामंत्री,श्री बृजेश कौरव उपाध्यक्ष, श्री संतोष चौरसिया, श्रीमती राधा धुर्वे जी प्रधान पाठक श्रीमती पुष्प रेखा कौरव , सुश्री स्मिता दाण्डे विकासखंड समन्वयक, नवाकुर संस्था हरदौल जन सेवा समिति से रामकृष्ण राजपूत,सचिव रामेश्वर वर्मा, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति से श्रीमती नीरू राजपूत,परामर्शदाता राधा कीर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता प्रमिला हरदेनिया अभिलाष ठाकुर रजनी अहिरवार एवं स्कूल स्टाफ छात्र छात्राएं उपस्थित रहे
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद