Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

राजस्व न्यायालयों में लंबित नामांतरण एवं बंटवारा प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

चलित न्यायालय कार्यवाही के दौरान गोसलपुर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर की गई चालानी कार्रवाई

"जीवन केवल समय काटने का नाम नहीं, स्वयं को जानने का निरंतर प्रयोग है"

थाना करेली अंतर्गत ग्राम कोदसा आत्महत्या प्रकरण में तीन आरोपी गिरफ्तार : कोदसा में एक विवाहित महिला एवं उसकी 3 वर्षीय बालिका की आत्म हत्या करने के संबंध में

Aditi News Team

Thu, Jan 22, 2026

थाना करेली अंतर्गत ग्राम कोदसा आत्महत्या प्रकरण में तीन आरोपी गिरफ्तार

दिनांक 18.01.2026 को थाना करेली अंतर्गत ग्राम कोदसा में एक विवाहित महिला एवं उसकी 3 वर्षीय बालिका की आत्म हत्या करने संबंध प्रकरण की सूचना पर पुलिस द्वारा उक्त मामले में तत्काल कार्यवाही की साथ ही घटना की सूचना प्राप्त होने पर प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक, श्री संदीप भूरिया के मार्गदर्शन में एसडीओपी, नरसिंहपुर श्री मनोज गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर प्रकरण की निष्पक्ष एवं गहन जांच करन हेतु निर्देश दिए गए।

जांच के दौरान पुलिस टीम द्वारा प्रकरण से संबंधित तकनीकी साक्ष्य एकत्रित किए गए एवं मृतिका के शव का डॉक्टरों की टीम से पोस्टमार्टम कराया गया। प्राप्त तकनीकी साक्ष्यों एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर उक्त प्रकरण दहेज प्रताड़ना/दहेज मृत्यु का पाया जाने से तत्काल दहेज हत्या का प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

*गिरफ्तार आरोपी :*

1-भूपेन्द पटेल निवासी ग्राम कोदसा (पति)

2-जुगराज पटेल निवासी ग्राम कोदसा

3-ममता बाई पटेल निवासी ग्राम कोदसा।

*वैधानिक कार्यवाही :* उक्त प्रकरण में तीनों आरेपियों के धारा 80 (2), 85, 3 (5) बी.एन.एस एवम् 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीवद्ध किया गया है।

Tags :

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना के निर्देशन में कार्यवाही

करेली थाना प्रभारी

जरूरी खबरें