Saturday 2nd of May 2026

ब्रेकिंग

दो आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध,थाना सांईखेडा की कार्यवाही

अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती जी महाराज ने क्षुब्ध होकर कहा कि गौमाता के प्राणों की रक्षा हेतु जितना यत्न भारत में हुआ

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज दोपहर जबलपुर पहुँचकर बरगी बांध क्रूज हादसे में पीड़ित परिवारजनों से भेंट की

पत्रकारिता के जनक भगवान श्री नारद मुनि जी की जयंती के पावन पर्व पर कल शनिवार, 2 मई 2026 को मनाई जाएगी

राम किशोर बजाज एवं श्रीमती प्रतिभा बजाज ने अपने परिश्रम, लगन और प्रतिभा से हम सभी का मान बढ़ाया

एसपी ने जिले के समस्त थानों की कानून व्यवस्था एवं अपराध समीक्षा की गयी : पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा ली गयी कानून व्यवस्था एवं अपराधों की समीक्षा बैठक

Aditi News Team

Thu, Oct 16, 2025

पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा ली गयी कानून व्यवस्था एवं अपराधों की समीक्षा बैठक

पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा आज दिनांक 15.10.2025 को जिले के समस्त थानों की कानून व्यवस्था एवं अपराध समीक्षा की गयी। बैठक में जिले के अति. पुलिस अधीक्षक, एवं सभी अनुभागों के एसडीओपी, उप पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी, रक्षित निरीक्षक एवं सभी शाखा प्रभारी उपस्थित हुये।

*बैठक के मुख्य बिन्दु :*

• थानावार अपराधों की विस्तृत समीक्षा।

• प्रत्येक थाने द्वारा अपराध नियंत्रण, विवेचना एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की प्रगति देखी गई।

• जिन थाना प्रभारियों ने बेहतर कार्य किया, उनकी खुलकर सराहना की गई।

• उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को भविष्य में भी इसी तरह कार्य जारी रखने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

• जहां कार्य में कमी या लापरवाही पाई गई, वहां सुधार के लिए थाना प्रभारियों को दिशा-निर्देश व चेतावनी दी गई।

*पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध नियंत्रण एवं बेहतर पुलिसिंग के लिये दिये गये दिशा-निर्देश :*

• गंभीर अपराधों की सूचना मिलते ही तत्काल प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तुरंत विवेचना शुरू करते हुए उसका समयवधि में निराकरण किया जावे ताकि पीड़ित को जल्द से जल्द न्याय मिल सके।

• अपने-अपने थाना क्षेत्रों में संगठित अपराधों पर पूर्णतः अंकुश लगाया जावे साथ ही लंबित प्रकरणों का जल्द निराकरण किया जावे।

• विभिन्न आयोगों, वरिष्ठ कार्यालय एवं थाना स्तर पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण कर शिकायत कर्ता को संतुष्ट किया जावे एवं आजमनों की शिकायतों को अनावश्यक लंबित न रखा जावे।

• अपृहत एवं गुम बालक/बालिकाओं के प्रकरणों को प्राथमिकता मे रखकर प्रभावी कार्यवाही की जावें।

• क्षेत्र में गुण्ड़ा, बदमाशों एवं अवैधानिक गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु लगातार पेट्रोलिंग, नाईट गश्त, सघन चैकिंग करते हुए, अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जावे।

• पूर्व अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों की सभी जानकारी का डेटा अघतन रखते हुए उनका डोजियर तैयार कर, उनकी हर गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें। साथ ही गुंडे/बदमाशों, कुख्यात अपराधियों की एक गुंडा सूचीबद्ध कर उन्हें अपराध न करने के लिये पाबंद करने हेतु समय-समय पर उचित प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करें।

• सभी थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में पड़ने वाली दुकानों, संस्थानों, प्रतिष्ठानों से संपर्क कर, उन्हें सीसीटीवी कैमरों का महत्व बताते हुए, जनसहयोग से कैमरे लगाने हेतु प्रेरित करें।

• आगामी त्यौहारों के दौरान जिले में शांति पूर्ण एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखते हुए, सभी नागरिकगण सुरक्षित वातावरण में पूरे हर्षोल्लास के साथ त्यौहार मनाएं इसके लिये, बेहतर पुलिस व्यवस्था की जावे।

पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देश दिए गए कि अच्छी कार्यवाही करते हुए अपराध पतासाजी, उत्कृष्ट विवेचना एवं आरोपियों की गिरफ्तारी कर समयवधि में निराकरण किया जाता है, ऐसे प्रकरणों में विवेचकों के उत्साहवर्धन हेतु पुरूस्कृत जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जावे।

Tags :

नरसिंहपुर पुलिस

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जरूरी खबरें