Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

राजस्व न्यायालयों में लंबित नामांतरण एवं बंटवारा प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

संकट चौथ का व्रत 6 जनवरी 2026, मंगलवार को रखा जाएगा : संकट चौथ का व्रत संतान की सुरक्षा और परिवार की सुख-शांति के लिए रखा जाता है

Aditi News Team

Sun, Jan 4, 2026

माघ मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को संकट चतुर्थी का व्रत रखा जाता है, संकट चौथ का व्रत संतान की सुरक्षा और परिवार की सुख-शांति के लिए रखा जाता है।

इस दिन भगवान गणेश की पूजा की जाती है और उन्हें तिलकुट का भोग लगाया जाता है। इसे वक्रतुण्डी चतुर्थी, माही चौथ और तिलकुटा चौथ भी कहते हैं। 

सकट चौथ के दिन भगवान गणेश को तिल और गुड़ मिलाकर भोग अर्पित किया जाता है, गणपति जी को पीले वस्त्र धारण करा कर, धूप, घी, लाल रोली, कलावा, फूल आदि पूजन सामग्री अर्पित कर पूजा की जाती है। 

इस दिन भगवान श्रीगणेश के पूजन के बाद चंद्रदेव को अर्घ्य अर्पित किया जाता है, और चंद्र देव से घर-परिवार की सुख-शांति के लिए प्रार्थना की जाती।

माघ कृष्ण चतुर्थी तिथि 6 जनवरी 2026, मंगलवार को सुबह 8:01 बजे से शुरू होकर 7 जनवरी 2026, बुधवार को सुबह 6:52 बजे तक रहेगी।

चंद्रोदय तिथि के अनुसार संकट चौथ का व्रत 6 जनवरी 2026, मंगलवार को रखा जाएगा, सकट चौथ के दिन चंद्रोदय रात 8:54

बजे होगा।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

संकट चौथ व्रत

जरूरी खबरें