Sunday 3rd of May 2026

ब्रेकिंग

रायसेन वनमण्डल अंतर्गत परिक्षेत्र देवरी के ग्राम गोरखपुर डुंगरिया के निकट सुबह 9 बजे

नरसिंहपुर पुलिस की मादक पदार्थ के विरूद्ध कार्यवाही लगातार जारी,02 किलोग्राम गाँजा,घटना में प्रयुक्त मोबाईल जप्त,

राज्य शिक्षक संघ के नेतृत्व में जबलपुर संभाग के द्वितीय क्रमोन्नति से बंचित नरसिंहपुर जिले के शिक्षकों ने

वृक्षों को काटकर कागज बनाना, फिर उस कागज पर 'पेड़ लगाओ' लिखना—यही आज की सबसे बड़ी अज्ञानता है

दो आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध,थाना सांईखेडा की कार्यवाही

यदि पत्रकार निर्भीक नहीं होगा, तो समाज गूंगा हो जाएगा : सिरोंज कार्यक्रम: पत्रकारिता के स्वाभिमान का उत्सव _ डॉ. अरुण सक्सेना

Aditi News Team

Sun, Dec 28, 2025

सिरोंज कार्यक्रम: पत्रकारिता के स्वाभिमान का उत्सव _ डॉ. अरुण सक्सेना

सिरोंज।पत्रकारिता कोई नौकरी नहीं, यह लोकतंत्र की आत्मा है। यदि पत्रकार निर्भीक नहीं होगा, तो समाज गूंगा हो जाएगा—इन शब्दों के साथ जर्नलिस्ट्स यूनियन ऑफ मध्यप्रदेश (JUMP) के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अरुण सक्सेना ने सिरोंज में आयोजित राज्यस्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह एवं कार्यशाला को पत्रकारिता के स्वाभिमान का ऐतिहासिक मंच बना दिया।

27 दिसंबर को आयोजित इस भव्य आयोजन में प्रदेशभर से आए वरिष्ठ व युवा पत्रकारों को संबोधित करते हुए डॉ. सक्सेना ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आज सबसे बड़ी जरूरत है संगठित, सजग और सिद्धांतनिष्ठ पत्रकारिता की। उन्होंने हुंकार भरते हुए कहा कि जब-जब सत्ता, व्यवस्था या समाज में अन्याय होगा, तब-तब पत्रकार ही सबसे पहले खड़ा दिखाई देगा—यही उसकी पहचान है, यही उसका धर्म है।

वही कार्यक्रम में अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में बोलते हुए मप्र के मछुआ एवं मत्स्य कल्याण मंत्री नारायण सिंह पंवार ने कहा कि,विकास पुरुष का तमगा देने वाला भी पत्रकारों का यही मंच है। जो जनप्रतिनिधि विकास करता है, उसका मूल्यांकन जनता के साथ-साथ पत्रकार करते हैं। किसी को विकास पुरुष का तमगा मिलता है तो उसके पीछे भी पत्रकारों की निष्पक्ष कलम और यही मंच होता है। राज्यस्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह एवं कार्यशाला को संबोधित करते हुए कही।

मंत्री नारायण सिंह पंवार ने जर्नलिस्ट्स यूनियन ऑफ मध्यप्रदेश (JUMP) के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि पत्रकारों को संगठित कर सम्मान और प्रशिक्षण देने वाला यह मंच पत्रकारिता के लिए दिशा-निर्देशक बन रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन पत्रकारों के आत्मसम्मान को सुदृढ़ करते हैं और समाज में उनकी भूमिका को रेखांकित करते हैं।

इसके पूर्व गरिमामय कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के राष्ट्रीय महासचिव डॉ नवीन आनंद जोशी ने प्रदेश के पत्रकारो को शासन से मिलने वाली सुविधाओ को आंचलिक पत्रकार साथियों को कैसे मिले, इस हेतु सार्थक प्रयास और नीति बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

वही राज्यस्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह एवं कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा ने गोदी मीडिया जैसी प्रचलित शब्दावली पर बेबाक टिप्पणी करते हुए कहा कि यदि पत्रकारों और पत्रकारिता के लिए इस तरह के शब्द प्रयोग में लाए जा रहे हैं, तो इसे नकारात्मक रूप में देखने के बजाय यह समझना चाहिए कि पत्रकारिता अपना दायित्व निभा रही है। श्री शर्मा ने कहा कि जब पत्रकार सत्ता, व्यवस्था और समाज से सवाल पूछता है, तभी उसे लेबल करने की कोशिशें होती हैं। जब तक पत्रकारिता निष्पक्ष और निर्भीक रहेगी, तब तक उस पर आरोप भी लगेंगे। आरोप लगना इस बात का संकेत है कि पत्रकारिता ने किसी न किसी को असहज किया है।

पत्रकारों ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री के नाम एक मांगपत्र भी मंत्री नारायण सिंह पंवार को सौंपा। मांगपत्र पर आश्वासन देते हुए मंत्री ने कहा कि आपके द्वारा सौंपे ज्ञापन को मुख्यमंत्री तक पहुँचाने और उनसे आग्रह पूर्वक मनवाने का प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर स्वागत भाषण राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ कमल आलोक प्रसाद और आभार कार्यक्रम आयोजक रघुवीर प्रजापति ने माना। कार्यक्रम का सफल संचालन एड पवन सक्सेना ने किया।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

सिरोंज कार्यक्रम:

जर्नलिस्ट्स यूनियन ऑफ मध्यप्रदेश (JUMP)

प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अरुण सक्सेना

मप्र के मछुआ एवं मत्स्य कल्याण मंत्री नारायण सिंह पंवार

जरूरी खबरें