Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

बीएमसी में मरीजों का जाना हाल-चाल; दिए त्वरित व बेहतर इलाज के कड़े निर्देश

जप्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.10 लाख है। • आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सिवनी पुलिस की 24 घंटे में बड़ी सफलता - नेशनल हाईवे 44 पर हुई 1 करोड़ से अधिक की डकैती का खुलासा

इमारत गिरने से DU के छात्र मलबे में फंसे हुए NDRF की टीम मौके पर पहुंची रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी

परिस्थितियां नहीं, उनके सामने हमारी मानसिक स्थिति ही असली चुनौती

नर्मदा भक्त गौ प्रेमी IAS गजेंद्र सिंह नागेश के मार्गदर्शन में : नरसिंहपुर की सामाजिक संस्थाओं, समाजसेवियों जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों अधिकारियों ने शुद्धि अभियान में सहभागिता दी

Aditi News Team

Sun, Dec 14, 2025

नरसिंहपुर नर्मदा भक्त गौ प्रेमी IAS श्री गजेंद्र सिंह नागेश के मार्गदर्शन में बहुत सी सामाजिक संस्थाओं, समाजसेवियों जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों अधिकारियों ने शुद्धि अभियान में सहभागिता दी।

जनपद अध्यक्ष, चावरपाठा शोभा ठाकुर द्वारा 4 घंटे सफाई अभियान में सहभागिता दी पसीने से तरबतर हो गये वो एवं नर्मदा मंडल अध्यक्ष दीपक राय उनकी टीम द्वारा सफाई अभियान में सहभागिता दी।

समाजसेवी डाक्टर विनय पटेल की समिति द्वारा जनजागरूता अभियान भी चलाया एवं समाजसेवी सुशील विश्वकर्मा द्वारा उनकी समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा सफाई अभियान में सहयोग किया।

समाजसेवी राजकुमार कौरव, सन्ना खान व उनकी महिला टीम द्वारा सफाई अभियान में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

समाजसेवी अनिल शर्मा जितेंद्र दुबे द्वारा नर्मदा परिक्रमा वासियों को कम्बल वितरित किये गये।

जनपद सीईओ चावरपाठा, ग्राम पंचायत बरमान कलां, ग्राम पंचायत बरमान खुर्द, पंचायत खमरिया, सुआतला, पलोहा जनप्रतिनिधियों का विशेष सहयोग रहा।

सफाई कर्मचारी राधे भाई उनके सहयोगियों का भरपूर साथ रहा।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर बरमान

जरूरी खबरें