Saturday 2nd of May 2026

ब्रेकिंग

रायसेन वनमण्डल अंतर्गत परिक्षेत्र देवरी के ग्राम गोरखपुर डुंगरिया के निकट सुबह 9 बजे

नरसिंहपुर पुलिस की मादक पदार्थ के विरूद्ध कार्यवाही लगातार जारी,02 किलोग्राम गाँजा,घटना में प्रयुक्त मोबाईल जप्त,

राज्य शिक्षक संघ के नेतृत्व में जबलपुर संभाग के द्वितीय क्रमोन्नति से बंचित नरसिंहपुर जिले के शिक्षकों ने

वृक्षों को काटकर कागज बनाना, फिर उस कागज पर 'पेड़ लगाओ' लिखना—यही आज की सबसे बड़ी अज्ञानता है

दो आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध,थाना सांईखेडा की कार्यवाही

"मंत्र" हमारे जीवन में कल्याण का मार्ग प्रशस्त करते है : सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर में आयोजित वृहद महा शांतिधारा में मुनि श्री प्रमाणसागर जी महाराज के उद्गार

Aditi News Team

Sat, Jan 3, 2026

"मंत्र" हमारे जीवन में कल्याण का मार्ग प्रशस्त करते है

सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर में आयोजित वृहद महा शांतिधारा में मुनि श्री प्रमाणसागर जी महाराज के उद्गार

सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर में युगश्रेष्ठ परम पूज्य संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज एवं परंपराचार्य आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से परम पूज्य गुणायतन प्रणेता मुनि श्री प्रमाणसागर जी महाराज के मंगल सानिध्य में पूर्णमासी के अवसर पर वृहद शांति धारा का आयोजन किया गया ।इस अवसर पर शांतिधारा करने का सौभाग्य श्रेष्ठी संजय डॉ. मनीषा मेहुल सिंघई रतनचंद श्रद्धा जैन परिवार यूएसए, आलोक प्रियंका ऐरा सतीश जैन परिवार इतवारी नागपुर, ललितेश मुकेश नितिन अंकित जैन परिवार फिरोजाबाद ,पंकज अतिशय यश जैन मुरादाबाद ,अनुराग जिनेश कुमार सोधिया गढ़ाकोटा ने प्राप्त किया। मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज ने वृहद शांतिधारा का वाचन किया ।इस अवसर पर मुनि श्री ने वृहद शांतिधारा का महत्व बतलाते हुए कहा जब कभी भी हमारा मन अशांत होता है,तो अरिष्ट निवारक इन

वृहद शांतिमंत्रों का प्रयोग किया जाता है। उन्होंने कहा कि ऋद्धीमंत्रों का जाप जीवन में शांति, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा को स्थापित कर वातावरण को शांत और पवित्र बनाता है, जो मानसिक शांति और आध्यात्मिक उत्थान में सहायक सिद्ध होता है, इन मंत्रों के जाप से अशुभ कर्म नष्ट हो जाते है जो समाज में आध्यात्मिक शुद्धि ओर एकता की ओर अग्रसर करता है तथा व्यक्तिगत रुप से सांसारिक दुखों से मुक्ति पाने में मदद करता है, शांतिमंत्रों की तरंगें शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव डालती हैं तथा यह माना जाता है कि शांतिमंत्रों के नियमित प्रयोग से बीमारियाँ दूर हो जाती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। प्रचारमंत्री जयकुमार जैन जलज ने बताया कि आज प्रातः 9 बजे से 10 बजे तक ५५ मिनट की यह वृहद शांतिधारा मुनि श्री के मुखारविंद से संपन्न की गई

मुनि श्री ने कहा कि मंत्रों की

एकाग्रता से सांसारिक चिंताओं से दूर होकर आत्मा के शुद्ध स्वरूप पर ध्यान केंद्रित हो जाता है ।आत्मज्ञान ही हमारे जीवन के उत्कर्ष का आधार है,आत्मा को जाने बिना कभी भी कल्याण नहीं हो सकता जिसको एक बार आत्मज्ञान हो जाता है,उसकी प्रवृत्ति में स्वाभाविक सहजता आ जाती है।में कौन हुं?

मेरा स्वरूप क्या है?

मेरा गुणधर्म क्या है?

मेरा स्वभाव क्या है? जो इस बात को समझ लेता है,उसका भ्रम टूटता है,वृह्म के बोध से ही मर्म का निवारण होता है।

भ्रम टूटने से ही मर्म की उपलव्धि और कर्म का निवारण होता है,आचार्य कुंदकुंद देव कहते है कि में कौन हूं ? जिस दिन जीवन की यह सच्चाई को जान लोगे, तो तुम्हारा सारा व्यामोह दूर होकर जीवन की दशा और दिशा बदल जाऐगी।उन्होंने कहा कि क्षण मात्र के सुख के पीछे अपने संपूर्ण जीवन और अपनी संपूर्ण शक्ति को इस "काम भोग" की लालसा में लगा देते हो, मुनि श्री ने कहा कि अब भी सम्भल जाओ? यह काम भोग शरीर की खाज खुजाने के समान है उसको खुजलाने में सुख नहीं मिलता उस पर मलहम लगाने में ही सार है।उसी प्रकार जिसको आत्मज्ञान हो जाता है,वह काम भोग की खुजली को खुजलाता नहीं उस खाज पर तत्वज्ञान की मलहम लगाकर उसे स्थाई रुप से ठीक करता है। इस अवसर पर पूज्य मुनि श्री संधानसागर जी महाराज सहित समस्त क्षुल्लक जी एवं ब्रह्मचारी भैया, कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी के पदाधिकारी, सदस्य,बड़ी में संख्या देश के कोने-कोने से आए श्रद्धालु भक्त उपस्थित थे। आज भी श्रद्धालुओं ने अभिषेक, पूजन एवं आहारचर्या में भाग लेकर जीवन कृतार्थ किया। शंका समाधान का भी भव्य आयोजन हुआ। भक्तामर दीप अर्चना और पूज्य बड़े बाबा की महाआरती संपन्न हुई।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

कुंडलपुर बड़े बाबा

जरूरी खबरें