Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

व्यवस्थाओं कर लिया जाएजा

ब्रांडेड कंपनी की खाली बोरियां और तौल काँटा भी बरामद

मां काली के चरण सेवक द्वारा लिंग उत्पत्ति एवं अर्धनारीश्वर भोलेनाथ का चरित्र सुनाया गया

महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में डॉ. राजकुमार आचार्य का विदाई एवं सम्मान समारोह सम्पन्न

श्रीधाम स्टेशन का नवनिर्मित रूफ प्लाजा हल्की हवा में उड़ा

शातिर नकबजन गुलशन चौधरी गिरफ्तार, : चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 2 लाख रूपये के जप्त

Aditi News Team

Mon, Feb 2, 2026

थाना अधारताल पुलिस की कार्यवाही

शातिर नकबजन गुलशन चौधरी गिरफ्तार,

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 2 लाख रूपये के जप्त

अपराध जिसमें गिरफ्तारी की गई - अपराध क्रमांक 91/26 धारा 331(4), 305 बी.एन.एस.

*नाम पता गिरफ्तार आरोपी-*

1- गुलशन चौधरी पिता मदन लाल चौधरी उम्र 26 साल निवासी बडी मदार टेकरी शंकर चौक

थाना हनुमानताल

*फरार आरोपी-*

(1)अरूण चौधरी, (2) अनुज चौधरी, (3)शिब्बू चौधरी, (4) बच्चू चौधरी

जप्ती - सोने की 02 अंगुठी जिसमें एक नग वाली, मंगलसूत्र का पेंडेल एवं 08 गुरिया, चांदी की 2 जोड़ी पायल, चांदी के 6 नग सिक्के, 4 जोड़ी बिछिया, संतान सातें की 3 नग चूड़ी, चांदी के 4 छोटे चम्मच एवं 1 कटोरी

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को लूट, झपटमारी, नकबजनी, वाहन चोरी की घटनाओ पर अंकुश लगाने हेतु जेल से रिहा हुये सम्पत्ति सम्बंधी अपराधियों एवं पूर्व में पकडे गए संपत्ति संबंधी अपराधियों से सघन पूछताछ एवं उनकी गुजर बसर की जांच तथा घटित हुई चोरी एवं नकबजनी में आरोपियों की पतासाजी करते हुए चोरी गए मशरूका की बरामदगी हेतु आदेशित किया गया है।

आदेश से परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री जितेन्द्र सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक आधारताल श्रीमति राजेश्वरी कौरव के मार्ग दर्शन मे थाना प्रभारी अधारताल श्री प्रवीण कुमरे के नेतृत्व मे थाना अधारताल की टीम द्वारा शातिर नकबजन गुलशन चौधरी को गिरफ्तार कर चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 02 लाख रूपये के जप्त किये गये है।

घटना का विवरण- थाना अधारताल में दिनांक 28-1-26 को नीरज खरे उम्र 32 वर्ष निवासी हर्षनगर अधारताल ने रिपेार्ट दर्ज कराई कि दिनांक 24-1-26 की सुबह लगभग 4 बजे अपने परिवार सहित अयोध्या दर्शन के लिये घर में ताला लगाकर गये थे, दिनांक 27-1-26 को रात लगभग 11-30 बजे घर वापस आकर देखा ताला टूटा हुआ था अंदर जाकर देखे आलमारी खुली हुई सामान बिखरा हुआ था लॉकर में रखे सोने का मंगलसूत्र, एक जोड़ी बाले, डायमंड की 2 अंगूठी, चांदी की 9 जोड़ी पायल, 4 जोड़ी बिछिया, चांदी की गणेश एवं लक्ष्मी जी मूर्ति, सिक्के 25 नग, 4 चूड़ी, चांदी के पूजा के बर्तन, नगदी 20 हजार रूपये गायब थे कोई अज्ञात चोर ताला तोड़कर घर में घुसकर चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर धारा 331(4), 305 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

दौरान विवेचना के तकनीकी संसाधनों का प्रयोग कर मुखबिरों को लगाया गया, अंगुल चिन्ह के नेफिस सिस्टम से प्राप्त अंगुल चिन्ह पूर्व में पकड़ा गया चोरी का आरोपी गुलशन चौधरी के अंगुल चिन्ह से मिलान होना पाया । गुलशन चौधरी की सरगर्मी से तलाश की गयी।

दौरान तलाश के विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली की बड़ी मदार टेकरी कब्रिस्तान में गुलशन चौधरी खड़ा है, सूचना मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश देते हुये घेराबंदी कर गुलशन चौधरी को पकड़ा गया जिसने पूछताछ पर अपना पूरा नाम गुलशन चौधरी पिता मदन लाल चौधरी उम्र 26 साल निवासी बड़ी मदार टेकरी शंकर चौक थाना हनुमानताल बताया, थाना लाकर सघन पूछताछ करने पर अपने साथी अरूण चौधरी, अनुज चौधरी, शिब्बू चौधरी, बच्चू चौधरी सभी निवासी बाबा टोला बड़ी मदार टेकरी के साथ मिलकर अधारताल अंतर्गत हर्षनगर हाउसिंग बोर्ड कालोनी सेंट मैरी कान्वेंट स्कूल के सामने सूने मकान की रैकी कर चोरी करना स्वीकार किया तथा चुराये हुये सोने चांदी के जेवर आपस में बांट लेना तथा उसे बटवारे में मिले सोने चांदी के जेवर बड़ी मदार टेकरी कब्रिस्तान में छिपाकर रखना बताया। आरोपी गुलशन चौधरी की निशादेही पर चुराये हुये सोने की 02 अंगुठी जिसमें एक नग वाली, मंगलसूत्र का पेंडेल एवं 08 गुरिया, चांदी की 2 जोड़ी पायल, चांदी के 6 नग सिक्के, 4 जोड़ी बिछिया, संतान सातें की 3 नग चूड़ी, चांदी के 4 छोटे चम्मच एवं 1 कटोरी कुल कीमती लगभग 2 लाख रूपये के जप्त करते हुये आरोपी गुलशन चौधरी को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश करते हुये न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया तथा शेष फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि पकड़ा गया आरोपी गुलशन चौधरी आपराधिक प्रवृति का है जिसके विरूद्ध नकबजनी के पूर्व से 3 अपराध पंजीबद्ध हैं।

उल्लेखनीय भूमिकाः- शातिर नकबजन को गिरफ्तार कर चोरी का खुलासा करते हुये चुराया हुआ मशरूका जप्त करने में थाना प्रभारी अधारताल श्री प्रवीण कुमार कुमरे, उप निरीक्षक सीताराम बकोडे, प्रधान आरक्षक सुग्रीव तिवारी, प्रेमलाल विश्वकर्मा, महेन्द्र सिंह बिष्ट, आरक्षक अंकुर मिश्रा, महिला आरक्षक प्रीति ठाकुर की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जबलपुर पुलिस

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जरूरी खबरें