Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

राजस्व न्यायालयों में लंबित नामांतरण एवं बंटवारा प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

नगर में पहली बार गीतामनीषी ब्रह्मचारी स्वामी निर्विकल्प स्वरूप महाराज : सांईखेड़ा की धरा पर होगा गीतामनीषी स्वामी निर्विकल्प स्वरूप जी का प्रथम मंगल आगमन

Aditi News Team

Wed, Jan 7, 2026

सांईखेड़ा की धरा पर होगा गीतामनीषी स्वामी निर्विकल्प स्वरूप जी का प्रथम मंगल आगमन

सांईखेड़ा। आगामी 11 जनवरी 2026 का दिन विशेष और ऐतिहासिक होने जा रहा है। नगर में पहली बार गीतामनीषी ब्रह्मचारी स्वामी निर्विकल्प स्वरूप महाराज का मंगल आगमन हो रहा है। प्रथम नगर प्रवास को लेकर श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी नागरिकों में उत्साह का वातावरण हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वामी जी के पावन सानिध्य में एक विशेष दिव्य सत्संग का आयोजन रविवार, 11 जनवरी 2026 को किया गया है। यह आयोजन नगर के जैन मंदिर के समीप स्थित भार्गव निवास पर संपन्न होगा। सत्संग का समय दोपहर 3:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक निर्धारित किया गया है, जिसमें स्वामी जी अपने मुखारविंद से श्रीमद्भगवद् गीता के मर्म, कर्मयोग और जीवन मूल्यों पर सारगर्भित विचार प्रस्तुत करेंगे। आयोजन समिति के अनुराग भार्गव ने बताया कि स्वामी निर्विकल्प स्वरूप महाराज का यह साईंखेड़ा में पहला प्रवास है। उनके आगमन से नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में भी आध्यात्मिक चेतना और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। आयोजन कर्ता द्वारा समस्त धर्मप्रेमी जनता, माताओं-बहनों और युवाओं से अधिक संख्या में उपस्थित होकर स्वामी जी के अमृत वचनों का तथा कार्यक्रम के समापन पश्चात प्रसाद प्राप्त कर पुण्य लाभ अर्जित करने का आह्वान किया है ।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

गीतामनीषी ब्रह्मचारी स्वामी निर्विकल्प स्वरूप महाराज

जरूरी खबरें