Saturday 2nd of May 2026

ब्रेकिंग

दो आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध,थाना सांईखेडा की कार्यवाही

अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती जी महाराज ने क्षुब्ध होकर कहा कि गौमाता के प्राणों की रक्षा हेतु जितना यत्न भारत में हुआ

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज दोपहर जबलपुर पहुँचकर बरगी बांध क्रूज हादसे में पीड़ित परिवारजनों से भेंट की

पत्रकारिता के जनक भगवान श्री नारद मुनि जी की जयंती के पावन पर्व पर कल शनिवार, 2 मई 2026 को मनाई जाएगी

राम किशोर बजाज एवं श्रीमती प्रतिभा बजाज ने अपने परिश्रम, लगन और प्रतिभा से हम सभी का मान बढ़ाया

जिले में हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस : नरसिंहपुर में परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया

Aditi News Team

Wed, Jan 28, 2026

नरसिंहपुर में परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया

जिले में हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस

नरसिंहपुर ।जिले में गणतंत्र दिवस समारोह देशभक्ति पूर्ण वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामों तक जगह- जगह गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुख्य समारोह जिला मुख्यालय पर स्टेडियम ग्राउंड पर आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। तत्पश्चात उन्होंने समृद्धि के प्रतीक रंगबिरंगे गुब्बारों को भी आकाश में छोड़ा।

इस अवसर पर पुलिस बैंड द्वारा जन-गण-मन की धुन प्रस्तुत की गई और मध्यप्रदेश गान हुआ। परेड कमाण्डर द्वारा परेड निरीक्षण के लिए प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि मंत्री श्री सिंह ने कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा के साथ परेड का निरीक्षण किया और परेड की सलामी भी ली।

इसके पश्चात मंत्री श्री सिंह ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। मुख्यमंत्री के संदेश वाचन के पश्चात परेड दलों द्वारा राष्ट्रपति जी का जयघोष एवं हर्षफायर किया गया। समारोह में विशेष सशस्त्र बल 23 वी बटालियन बी कम्पनी, जिला पुलिस बल, जिला महिला पुलिस बल, जिला होमगार्ड बल, एनसीसी सीनियर डिवीजन एमआईएमटी कॉलेज, एनसीसी सीनियर विंग डिवीजन एमआईएमटी कॉलेज, एनसीसी सीनियर डिवीजन पी.जी. कॉलेज, एनसीसी सीनियर विंग पीजी कॉलेज, एनसीसी जूनियर डिवीजन उत्कृष्ट विद्यालय, एनसीसी जूनियर विंग उत्कृष्ट विद्यालय, एनएसएस सीनियर डिवीजन पी.जी. कॉलेज, एनएसएस जूनियर डिवीजन उत्कृष्ट विद्यालय, स्काउट गाइड पीएम श्री शासकीय एमएलबी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रेडक्रास पीएम श्री शास. एमएलबी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शौर्य दल महिला एवं बाल विकास विभाग और स्काउट गाइड उत्कृष्ट विद्यालय प्लाटून दल के सदस्यों की संयुक्त परेड द्वारा आकर्षक मार्चपास्ट प्रस्तुत किया गया।

मुख्य अतिथि मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने परेड कमांडरों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, मीसाबंदियों और शहीद इंस्पेक्टर आशीष शर्मा के परिजनों को शॉल- श्रीफल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में स्कूली छात्र- छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुति दी। इसके पहले सियाल इंटरनेशनल स्कूल नरसिंहपुर के विद्यार्थियों ने आकर्षक बैंड का प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

विभागों द्वारा निकाली गई आकर्षक झांकियां

गणतंत्र दिवस समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा जिला व प्रदेश के विकास की थीम पर विभागीय जनकल्याणकारी योजनाओं व कार्यक्रमों पर आधारित झांकियां प्रदर्शित की गई। यातायात पुलिस, कृषि विभाग, जिला पंचायत, मप्र ग्रामीण आजीविका मिशन सहित अन्य विभागों द्वारा मनोरम झांकियों का प्रदर्शन किया गया।

पुरस्कार वितरण

मंत्री श्री सिंह ने जिले में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय अधिकारी- कर्मचारियों को पुरस्कृत किया। गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में उत्कृष्ट परेड के लिए जिला महिला पुलिस बल को प्रथम और परेड छात्र/ छात्रा दल में एनसीसी सीनियर विंग डिवीजन एमआईएमटी कॉलेज और एनसीसी जूनियर विंग उत्कृष्ट विद्यालय को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। गणतंत्र दिवस पर प्रदर्शित की गई झांकियों में कृषि विभाग को प्रथम, जिला पंचायत को द्वितीय और यातायात पुलिस को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बोहारी प्रथम, केन्द्रीय विद्यालय नरसिंहपुर द्वितीय व सांदीपनी विद्यालय नरसिंहपुर को तृतीय और चांवरा विद्यालय नरसिंहपुर को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। साथ ही

शास. एमएलबी कन्या उमावि नरसिंहपुर को प्रथम, सीएम राइज शासकीय एसडीएम कन्या उमावि नरसिंहपुर को द्वितीय और शास. उमावि खमरिया- झांसीघाट को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। साथ ही सियाल इंटरनेशनल स्कूल नरसिंहपुर के विद्यार्थियों ने आकर्षक बैंड का प्रदर्शन पर पुरस्कृत किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति नीलेश काकोड़िया, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती अनीता राजेन्द्र ठाकुर, राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकतंत्र सेनानी संघ व पूर्व राज्यसभा सांसद श्री कैलाश सोनी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री नीरज दुबे, श्री रामसनेही पाठक, श्री अभिलाष मिश्रा, श्री नवीन अग्रवाल, श्री विक्रांत पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, वन मंडलाधिकारी, सीईओ जिला पंचायत श्री गजेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया, अन्य अधिकारी- कर्मचारी, मीडिया प्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन श्री संजय चौबे, श्री दीपक अग्निहोत्री और श्रीमती विभा दुबे ने किया।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह

जरूरी खबरें