Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

राजस्व न्यायालयों में लंबित नामांतरण एवं बंटवारा प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

चलित न्यायालय कार्यवाही के दौरान गोसलपुर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर की गई चालानी कार्रवाई

"जीवन केवल समय काटने का नाम नहीं, स्वयं को जानने का निरंतर प्रयोग है"

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायपुर में : रायपुर में विराट कन्या- किशोर कौशल शिविर का आयोजन गायत्री परिवार के मार्गदर्शन में हुआ

Aditi News Team

Tue, Jan 13, 2026

रायपुर में विराट कन्या- किशोर कौशल शिविर का आयोजन गायत्री परिवार के मार्गदर्शन में हुआ

रायपुर। आज दिनाँक -13-1-26 दिन मंगलवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायपुर में विराट कन्या- किशोर कौशल शिविर का आयोजन गायत्री परिवार के मार्गदर्शन में हुआ। जिला सह-समन्वयक विनोद कुमार श्रीवास्तव, सह समन्वयक राजेश कौरव, डा. पी एस कोख डा. राजेन्द्र कोख,श्रीमति मनोरमा वास्तुर,रामनारायण कौरव अवधेश कौरव आदि बहुत से प्रवक्ताओं व्दारा छात्र छात्राओं को अलग-अलग विषयों की जानकारी दी गई। जीवन जीने की कला, व्यक्तित्व विकास मोबाइल के उपयोग- दुरुपयोग एवं योग के विषय में प्रेरक जानकारी प्रस्तुत की गई। प्राचार्य महोदय श्री गजेन्द्र कौरव द्वारा कन्या- किशोर को जो जानकारी दी गई उसकी मुक्तकंठ से प्रशंसा की गई। स्कूल का दिल्य वातावरण सबके मन को मोह गया। शिक्षा और विद्या का अनोखा संगम देखने को मिला।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायपुर

जरूरी खबरें