गौ पालक गौ सेवकों का सम्मान किया गया : करेली के राम मंदिर प्रांगण में परमा पर्व पर गौ माता का पूजन सम्पन्न,
Aditi News Team
Wed, Oct 22, 2025
रिपोर्टर भागीरथ तिवारी
करेली के राम मंदिर प्रांगण में परमा पर्व पर गौ माता का पूजन सम्पन्न,

गौ पालक गौ सेवकों का सम्मान किया गया
करेली।प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी परमा पर्व पर बुधवार को दोपहर 11 बजे से श्री राममंदिर करेली के प्रांगण में भव्य गौ पूजन किया गयाl इस गौ पूजन के पावन पर्व पर पूर्व राज्य सभा सांसद लोक तंत्र सेनानी संघ के अध्यक्ष कैलाश सोनी जी (बाबूजी), जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर के कुलगुरु पंडित डॉ. राजकुमार आचार्य जी, राकेश पटेल रिछा, परशुराम सेना के जिला अध्यक्ष मुकेश बसेडिया, प्रसिद्ध पशु प्रेमी डॉ. सुनील शर्मा , राष्ट्रीयवस्वयं सेवक संघ से विनोद नेमा , भोले चौरसिया आदि सहित बड़ी संख्या में गौ प्रेमी उपस्थित रहें l समस्त गौ प्रेमी के साथ साथ पशु प्रेमियों की उपस्थित का आग्रह भागीरथ तिवारी ,प्रदेश प्रेस संयोजक मीडिया प्रभारी जीसीसीआई, मानद पशु कल्याण प्रतिनिधि, भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड द्वारा आह्वान किया गया थाl
प्रति वर्षा नुसार इस वर्ष भी राम मंदिर प्रांगण में गोमाता का पूजन अर्जन तिलक लगाकर गुड़ खिलाकर वैदिक मंत्र उच्चारण विधि विधान से गौ माता का पूजन अर्जन पंडित शिवनारायण जी दुबे, पंडित शशिकांत जी शास्त्री जी के द्वारा किया गया l इस अवसर पर भोले चौरसिया, संतोष तेहिया ,सुरेश नेमा ,राकेश प्रताप सिंह पटेल जगदीश मिश्रा, अजय नेमा , राजकुमार कौरव तुलसीराम राठौर , ऋषि पचौरी, कौशल नेमा ,हरिओम मामर, अनिल पालीवाल मनीष राय ,संदीप बिल्थरे ,राजेंद्र पटेल पूर्व सरपंच, दीपक सिंह ठाकुर, उदय सिंह ठाकुर प्रशांत सिंह ठाकुर, राजा राम रघुवंशी,, संतोष सोनी उमरिया, रंजीत कौरव, गीत गोविंद पटेल ,रामगोपाल सोनी,दीपक शर्मा ,संतोष बनवारी ,छोटू पटेल ,सुशील ठाकुर , अखिलेश रघुवंशी, डाल चंद साहू, जगन्नाथ साहू, पंकज महाजन,राम रतन शर्मा, ईश्वर यादव ,जितेंद्र स्वामी, अशोक जायसवाल, राशिद खान, राजेश सोनी ,संजीव शर्मा, आत्माराम शर्मा आदि उपस्थित रहे l आमंत्रित अतिथियो ने गौ पालक दीपक ठाकुर ,राम रत्न शर्मा , गौ सेवक ,छोटू पटेल ,राशिद खान ,प्रदेश प्रेस संयोजक मीडिया प्रभारी जी सी सी आई ,मानद पशु कल्याण प्रतिनिधि भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड भारत सरकार भागीरथ तिवारी ,सेवा निवृत डाक्टर यशवंत यादव का साल श्री फल तिलक लगाकर सम्मानित किया l गौ पूजन कार्यकम का संचालन आशीष दुबे ने किया तथा आभार राजकुमार कौरव ने किया l
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
करेली में गौ माता पूजन सम्पन्न