: सांईखेडा,आधार कार्ड बनवाने के लिए भटक रहे लोग
Fri, Dec 18, 2020
सांईखेड़ा। अनेकों ग्रामीणों के लोग एवं नगर के लोग आधार कार्ड बनवाने के लिए लंबी कतार में सांईखेडा के लोक सेवा केंद्र में घंटों इंतजार करते हुए भी नहीं बन रहे लोगों के आधार कार्ड । वही लोक सेवा केंद्र द्वारा नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही लोक सेवा केंद्र में शासन के निर्देशानुसार कोई भी पालन नहीं किया जा रहा ना सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा ना ही लोग माक्स लगा रहे। लोगों ने बताया कि सुबह से लेकर शाम तक हम लोक सेवा केंद्र में बैठे रहते हैं लेकिन आधार कार्ड नहीं बन पा रहे हैं जिससे हम को काफी परेशानी हो रही है आधार कार्ड ना होने से लोगों को ना राशन मिल रहा है ना ही अन्य योजनाओं का लाभ मिल रहा है । आधार कार्ड ना बनने से हम शासन-प्रशासन की सभी योजनाओं से वंचित है लोक सेवा केंद्र में आधार कार्ड के नाम पर ₹100 शुल्क ली जा रही है और आधार कार्ड नहीं बना रहे हैं । शासन प्रशासन से मांग है कि सांईखेडा नगर में एक दो और आधार केंद्र खोले जाएं जिससे लोगों को आधार कार्ड बनवाने में आसानी हो सके । सांईखेडा में मात्र एक आधार केंद्र है जो लोक सेवा केंद्र से संचालित हो रहा है जिससे लोक सेवा केंद्र मैं आधार बनवाने में काफी भीड़ जमा हो रही है । आधार बनाने वाला भी लोगों को भटका रहा है और आधा अधूरा काम करके लोगों से पूरी शुल्क ले रहा है और कई लोगों को आधार कार्ड की पावती तो दी जाती है परंतु उनके आधार कार्ड नहीं निकल रहे हैं बार-बार वही लोग लोक सेवा केंद्र जाकर अपना समय बर्बाद करते हैं और आधार फिर भी नहीं बन पा रहा है। गरीब वर्ग के लोग महिलाएं बच्चे ग्रामीण क्षेत्रों के ग्रामीण लोग सुबह से ही आकर सांईखेडा के लोक सेवा केंद्र में बैठ जाते हैं ताकि आधार कार्ड बन जाए लेकिन ऐसा नहीं होता उनके आधार कार्ड नहीं बनते हैं बही ग्रामीणों का कहना है कि हम दिन भर के सारे काम छोड़ कर आधार बनवाने आते हैं परंतु सांईखेडा लोक सेवा केंद्र मैं हमारे आधार नहीं बनाए जा रहे जिससे हम लोग काफी परेशान हैं प्रशासन से मांग है कि सांईखेडा लोक सेवा केंद्र में संचालित आधार केंद्र के संचालक को निर्देश दिया जाए कि लोगों के आधार नियम अनुसार बनाएं जिससे लोग अपने आधार को निकलवा सकें और शासन प्रशासन की योजनाओं का लाभ ले सके।
: भोपाल,विश्व विकलांग दिवस पर दिव्यांग छात्रों ने बनाई आकर्षण रंगोली, बैनर और पोस्टर
Fri, Dec 4, 2020
विश्व विकलांग दिवस के अवसर पर 3 दिसंबर को माधुरी आयाम एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी में संस्थागत ही सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रंगोली, चित्रकला प्रतियोगिया का आयोजन संपन्न हुआ। कार्यकम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री आर.के.सिंह संयुक्त संचालक, सामाजिक न्याय एवं कल्याण विभाग श्रीमती गीता सिंह एवं विशेष अतिथि श्री गौतम सिंह प्रबंध संचालक खादी एवं ग्रामोद्योग सहित उपस्थित रहे। संस्था के छात्रावास एवं शाला के दिव्यांग और
सामान्य छात्र -छात्राओं ने मनमोहक नृत्य, गीत प्रस्तुत किए। संस्था के छात्र-छात्राओं द्वारा दिव्यांगता दिवस, स्वच्छ भारत अभियान और नशा मुक्त भारत के सन्देश आधारित आकर्षक रंगोली, पोस्टर बनाये गये । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने श्री आर.के.सिंह विशेष अतिथि श्री गौतम सिंह ने दिव्यांग छात्रों द्वारा बनाये गये बैनर, पोस्टर, रंगोली एवं कलाकृतियों की प्रशंसा करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। संस्था संचालक श्रीमती वीवा जोशी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
: फसल सिंचाई के लिए बिजली आपूर्ति का नया शेड्यूल बनायें- सांसद
Thu, Nov 26, 2020
नरसिंहपुर,
जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति- दिशा की बैठक सांसद लोकसभा क्षेत्र होशंगाबाद राव उदय प्रताप सिंह की अध्यक्षता और राज्य सभा सांसद श्री कैलाश सोनी की मौजूदगी में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में गुरूवार को सम्पन्न हुई।
बैठक में सांसद श्री सिंह ने कहा कि जिले में फसल सिंचाई के लिए बिजली आपूर्ति का नया शेड्यूल किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बनाया जाये। देर रात के स्थान पर फसल सिंचाई के लिए बारी- बारी से दिन में बिजली की सप्लाई हो, इसके लिए एक सप्ताह का बिजली आपूर्ति का कार्यक्रम रोटेशन में तैयार किया जावे। अटल ज्योति योजना के खराब विद्युत ट्रांसफार्मर अविलम्ब बदले जायें। इस कार्य की लगातार मॉनीटरिंग की जावे। बिजली बिल से संबंधित शिकायतें दूर करने और बिजली बिल युक्तियुक्तकरण के लिए विद्युत वितरण केन्द्र स्तर पर शिविर लगाये जावें। घरों के लिए 24 घंटे बिजली की सतत आपूर्ति सुनिश्चित हो, इस पर फोकस किया जावे।
सांसद श्री सिंह ने कहा कि जिले में गौशालाओं के बेहतर प्रबंधन और निगरानी के लिए समिति गठित की जावे और नोडल अधिकारी बनाये जावें। इस कार्य में लोगों को जोड़ा जावे। बैठक में गौशालाओं में बायोगैस संयंत्र की स्थापना पर जोर दिया गया। सांसद ने एनएचएआई की सड़कों की मरम्मत कराने के निर्देश दिये। नेशनल हाईवेज की सड़कों पर दुर्घटना रोकने के लिए संकेतक लगवाने के निर्देश दिये गये। नेशनल हाईवेज की सर्विस रोड की मरम्मत अविलम्ब करवाने पर जोर दिया गया। श्री सिंह ने कहा कि स्वच्छता परिसर के लिए स्थान चयन में सतर्कता बरती जावे और इनका निर्माण तालाब किनारे नहीं हो। सांसद आदर्श ग्राम में कराये गये कार्यों से अवगत कराने के लिए कहा गया।
बैठक में महात्मागांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं शहरी और नेशनल हाईवेज के सड़कों के कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये गये।
बैठक में कलेक्टर श्री वेद प्रकाश, सीईओ जिला पंचायत श्री केके भार्गव, प्रधान जनपद पंचायत चीचली श्री मुकेश मरैया, श्री महंत प्रीतमपुरी गोस्वामी, श्री राव वीरेन्द्र सिंह, श्रीमती संगीता जैन, सीएमएचओ डॉ. पीसी आनंद, समिति के सदस्य और अन्य अधिकारी मौजूद थे।