Saturday 25th of April 2026

ब्रेकिंग

27 अप्रैल 2026 को दोपहर में 3 बजे दादा जी धूनी वालों के दरबार में सभी गौ भक्त एकत्र होकर

सिहोरा मे पदस्थ न्यायाधीश सुधांशु सिन्हा एवं न्यायाधीश श्रीमति उर्वशी यादव का सिहोरा न्यायालय स्थानांतरण होने पर

गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत 27 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाले पुनीत आयोजन में आप भी शामिल होकर अपना सहयोग करें

मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवादल द्वारा भोपाल में शांतिपूर्ण सत्याग्रह एवं भूख हड़ताल का आयोजन किया गया

किसानी की समस्त समस्याओं का निराकरण कराने एवं मुख्यमंत्री को अवगत कराने बाबत सौंपा ज्ञापन

: प्रतिदिन प्रात:पैदल चलने के लाभ यदि स्वस्थ रहना है तो पैदल चलिए कम से कम 30 मिनिट या 10,000 कदम, कई बीमारी होगी गायब

Aditi News Team

Mon, Apr 15, 2024
प्रतिदिन पैदल चलने के लाभ यदि स्वस्थ रहना है तो कम से कम 30 मिनिट पैदल जरूर चलिए या फिर हो सके तो 10,000 कदम पैदल चलें  1. कैलोरी बर्न करता है शरीर का वजन कम करने में मदद करना वॉकिंग का सबसे मुख्य फायदा है। पैदल चलने से आपको कम से कम 150-200 कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती हैं। ऊंचाई पर वॉकिंग की जाए तो इसके फायदे और भी बढ़ जाते हैं। 2. हार्ट को मजबूत करता है पैदल चलना एक कार्डियो वर्कआउट है, यह आपके ब्लड से कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है और साथ ही आपके अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। यह हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है और रोकता भी है। 3. हाई ब्लड शुगर कंट्रोल पैदल चलने से शुगर के खतरे को कम किया  जा सकता है जो डायबिटीज के मरीजों के लिए एक वरदान से कम नहीं है। इसके साथ साथ आप को अपनी डाइट का भी ख्याल रखना होगा। 4. याददाश्त बढ़ाए पैदल चलना न सिर्फ हमारे शारीरिक बल्कि दिमागी स्वास्थ्य के लिए भी अच्छी होता है। यह दिमाग को तेज करने में सहायक है और याद करने की क्षमता के कार्यों में सुधार करता है। यह ब्लड सर्कुलेशन में सुधार लाता है, इस प्रकार आपको अधिक सतर्क होने में सहयोग मिलता है। पैदल चलने से वृद्धा अवस्था में दिमागी याददास्त को भी ठीक किया जा सकता है। 5. जोड़ों के दर्द में आराम  हर रोज़ पैदल चलने से जोड़ों को चिकनाई मिलती है । घुटनों की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। 6. एनर्जी बढ़ाए लंच करने के बाद आपको पैदल जरूर चलना चाहिए। जिससे भोजन पचाने की क्षमता बढ़ती है। यह एंडोर्फिन जो दर्द और तनाव से लड़ने वाले हार्मोन भी रिलीज करता है जिससे आपको अच्छा महसूस होता है और तनाव को दूर करने में मदद मिलती है। 7. नींद बेहतर करे रात्रि में भोजन करने के बाद 30 मिनट पैदल चलने से अच्छी नींद आती है और आप चैन से सो पाते है। 👉फेफड़ों की क्षमता बढ़ती है I 👉मूड में सुधार होता है I(सेरोटोनिन और डोपामिन -गुड हार्मोन को बढ़ाता है ) 👉वेरीकोज वेन में सुधार होता है I 👉रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है I 👉पाचन को तेज करता है I 👉बुढ़ापे में विकलांगता को काम करता है I (जॉइन्ट्स को मजबूत बनाता है ) 👉वजन घटाने में मदद करता है I 👉हृदय स्वास्थ्य में सुधार होता हैI (हृदय में कॉलेटरल्स -ब्लड सप्लाई करने वाली नए आर्टरी ) को बनता है I 👉पुरानी बीमारियों को काम करता हैI 👉स्ट्रोक के खतरे को काम करता है I 👉डायबिटीज को ठीक करता हैI(इंसुलिन के नए रिसेप्टर को बनता है ) 👉रक्तचाप कम करता है I आपका स्वास्थ्य ही आपकी सबसे बड़ी पूंजी है

Tags :

जरूरी खबरें