थाना ठेमी में अवैध गांजा तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही : लगभग 2 किलोग्राम गांजा, कीमत लगभग ₹50,000, बरामद। • अवैध मादक पदार्थ गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।
Aditi News Team
Wed, Nov 11, 2026
*"OPERATION EAGLE CLAW"*
नशामुक्त नरसिंहपुर की दिशा में नरसिंहपुर पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही लगातार जारी
• थाना ठेमी अंतर्गत अवैध गांजा तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही।
• लगभग 2 किलोग्राम गांजा, कीमत लगभग ₹50,000, बरामद।
• अवैध मादक पदार्थ गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।
• एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी न्यायालय में पेश।
• नरसिंहपुर पुलिस का स्पष्ट संदेश—अवैध नशे के कारोबार एवं तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में नरसिंहपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान “OPERATION EAGLE CLAW” के तहत लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। अभियान के अंतर्गत मादक पदार्थों की तस्करी एवं सप्लाई में संलिप्त व्यक्तियों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखते हुए सूचना तंत्र एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 10.11.2026 को थाना ठेमी क्षेत्रांतर्गत सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति शेड नदी पुल के पास, बेलखेड़ी के समीप अवैध गांजा लेकर आने वाला है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। इसी दौरान मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए का एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो वह पुलिस को देखकर भागने लगा, किंतु पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम दिलीप लोधी पिता लालसिंह लोधी, उम्र 58 वर्ष, निवासी ग्राम शेड मगरधा, थाना ठेमी, जिला नरसिंहपुर बताया। पुलिस द्वारा आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से लगभग 2 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। बरामद गांजे की अनुमानित बाजार कीमत लगभग ₹50,000 है।
आरोपी के विरुद्ध थाना ठेमी में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
*पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका :* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक प्रकाश पाठक, सउनि जागेश्वर ठाकुर, प्रधान आरक्षक कीरत विश्वकर्मा, आरक्षक विजय वासुकी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
अदिति न्यूज (सतीश लमानिया)
नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना