Tuesday 10th of November 2026

ब्रेकिंग

तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों तक पहुंची पुलिस। •गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया

बच्ची से छेड़छाड़ की शिकायत लेकर मां-बेटी घंटों थाने में बैठीं,

गाडरवारा में 70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 के आयोजन को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

सभी को गोपालन करना चाहिए, राजकुमार आचार्य

नरसिंहपुर जिला भाजपा कार्यालय से कलेक्टर कार्यालय तक पहुंचा ज्ञापन,

टेंट हाउस में चोरी का नरसिंहपुर पुलिस ने किया खुलासा : तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों तक पहुंची पुलिस। •गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया

Aditi News Team

Tue, Nov 10, 2026

टेंट हाउस में चोरी का नरसिंहपुर पुलिस ने किया 72 घंटे खुलासा,

तीन शातिर चोर गिरफ्तार

• थाना सुआतला अंतर्गत दीवार में छेद कर करीब ₹40 हजार कीमत का सामान चोरी करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार।

• चोरी गए 4 बड़े डीजे बॉक्स, एम्पलीफायर मशीन, 12 एलईडी बल्ब एवं 4 बड़ी एलईडी लाइट बरामद।

• तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों तक पहुंची पुलिस।

• गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।

दिनांक 06.11.2026 को फरियादी रितेश जैन, निवासी नरसिंहपुर ने थाना सुआतला में रिपोर्ट दर्ज कराई कि जबलपुर रोड स्थित उनकी महावीर टेंट हाउस की दुकान में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा दीवार में छेद कर चोरी की गई है। चोर दुकान से 4 बड़े डीजे बॉक्स, एक एम्पलीफायर मशीन, 50 वाट के 12 एलईडी बल्ब एवं 4 बड़ी एलईडी लाइट सहित करीब ₹40,000 कीमत का सामान चोरी कर ले गए थे।

रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर, डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा उक्त प्रकरण में अज्ञात चोरों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु अति. पुलिस अधीक्षक, श्री संदीप भूरिया के मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी, तेन्दूखेडा, श्री अभिनव मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर आरोपियों को गिरफ्त में लेने हेतु निर्देश दिए गए।

पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की पतासाजी हेतु तकनीकी एवं मुखबिर के माध्यम से जानकारियों को एकत्रित किया गया जिसके परिणाम स्वरूप संदेह के आधार पर तीन व्यक्तियों को गिरफ्त में लेकर पूछताछ की गई जिस पर उनके द्वारा चोरी करना स्वीकार किया तथा चोरी गया सामान अपने पास होना बताया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया सामान बरामद कर फरियादी रितेश जैन से उसकी पहचान कराई। फरियादी द्वारा सामान अपना चोरी गया माल होना पहचानने पर गवाहों के समक्ष विधिवत जब्ती की गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

*गिरफ्तार आरोपी:*

• रिशी पिता दर्शन ठाकुर, उम्र 18 वर्ष, निवासी कटंगी, थाना सुआतला।

• सूरज पिता ज्ञानी ठाकुर, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम कटंगी, थाना सुआतला।

• नरेश पिता नन्हे भैया लोधी, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम बिछुआ, थाना सुआतला।

*सराहनीय भूमिका:* उक्त कार्यवाही में निरीक्षक कोमल सिंह बागरी, सउनि इन्द्रपाल चौहान, प्र.आर. भगवान दास, अशोक अहिरवार, संजय ठाकुर, संदीप, सैय्यद आसिम, व.आर. राजेश एवं आरक्षक शिवम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें