कटनी में दो माह के मासूम सहित छह लोगों की दर्दनाक मौत : कटनी में दिवाली की रात बड़ा हादसा,तीन मंजिला इमारत आग की चपेट में हुई 6 की मौत
Aditi News Team
Mon, Nov 9, 2026
कटनी में दिवाली की रात बड़ा हादसा
दो माह के मासूम सहित छह लोगों की दर्दनाक मौत,तीन मंजिला इमारत आग की चपेट में
कटनी(बरही)।कटनी जिले के बरही में एक अग्निकांड में अग्रवाल परिवार के 6 सदस्यों की मौत हो गई।रात करीब 12 बजे पूरन अग्रवाल एवं रितेश अग्रवाल की क्राकरी दुकान में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने तीन मंजिला इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। इस भयावह हादसे में 77 वर्षीय पूरन अग्रवाल, उनकी पत्नी चंद्रकला (74), बहू पूनम, नातिन आर्या (14), अन्वी (6) और महज दो माह के मासूम सहित परिवार के छह सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई।
रातभर आग की लपटों से घिरी इमारत के भीतर जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे परिवार को बचाने की कोशिशें चलती रहीं। सुबह करीब 4:30 बजे 77 वर्षीय पूरन अग्रवाल को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। इसके बाद सुबह करीब 6:30 बजे जेसीबी की मदद से दीवार तोड़कर परिवार के अन्य पांच सदस्यों को बाहर निकाला गया। इनमें दो माह का मासूम भी शामिल था।
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
कटनी कलेक्टर
कटनी पुलिस