Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

"ज्ञान परंपरा; चलते चलो अविराम, मंजिल स्वयं सफलता का संदेश देगी" : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर

गाडरवारा तहसील अंतर्गत ग्राम बरेली (कठौतिया) निवासी अजमेर कोरव (अज्जू) के लापता होने का मामला सामने आया

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने की तैयारियों की समीक्षा : 11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

Aditi News Team

Fri, Nov 6, 2026

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

कैबिनेट मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने की तैयारियों की समीक्षा

राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन उत्कृष्ट एवं गरिमामय ढंग से हो : मंत्री उदयप्रताप सिंह

गाडरवारा। नगर के रूद्र मैदान सहित ग्रामीण क्षेत्रों के अन्य खेल मैदानो पर आगामी 11 नवंबर से 17 नवंबर तक आयोजित होने वाली 70 वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता अंडर 19 बालक वर्ग की तैयारियों को लेकर स्थानीय शासकीय आदर्श उ मा विद्यालय मे बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में स्थानीय विधायक एवं प्रदेश के परिवहन व स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह, जनप्रतिनिधिगण तथा संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक मे मंत्री उदयप्रताप सिंह ने तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गाडरवारा में राष्ट्रीय स्तर की क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन जिले के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन न केवल गाडरवारा बल्कि पूरे नरसिंहपुर जिले की प्रतिष्ठा से जुड़ा है। सभी विभाग अपनी जिम्मेदारी और समन्वय के साथ कार्य करें ताकि प्रतियोगिता का आयोजन उत्कृष्ट और गरिमामय ढंग से हो। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता मे देश के राज्यों से आने वाले खिलाड़ियों को बेहतर व्यवस्थाएं देना हमारी प्राथमिकता हो। 17 नवंबर को नगर मे प्रतियोगिता के समापन पर भव्य सांस्कृतिक आयोजन होगा जिसकी भी बेहतर ढंग से सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित हों। बैठक मे जिले की कलेक्टर श्रीमति रजनी सिंह ने कहा कि पिछले वर्षो मे हुए राष्ट्रीय शालेय खेल प्रतियोगिता के आयोजनों को बाहर से आई टीमों के खिलाड़ियों ने भी सराहा था। इस बार भी आयोजन सुव्यवस्थित हो चुंकि हम मेजबान है इसीलिये हम सभी की जिम्मेदारी है कि आयोजन मे सभी पूर्ण मनोयोग से कार्य करें। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी तैयारियां समय सीमा में पूर्ण हों। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ ऋषिकेश मीणा ने कहा कि बाहर से आ रहे खिलाड़ियों की सुरक्षा सर्वोपरि है। साथ ही 17 नवंबर के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भी ट्रैफिक सहित सभी व्यवस्थाएं बेहतर हो जिससे की लोगों को परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि 11 नवंबर से थरेरी मे भी यज्ञ शुरू हो रहा है ऐसे मे त्यौहारो, यज्ञ और राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता सभी मे पुलिस विभाग को सेवाएं देना काफ़ी चुनौतीपूर्ण कार्य है। बैठक मे साईखेड़ा बीईओ सुश्री सीमा डोंगरे ने आयोजन से जुडी विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की एवं बताया कि क्रिकेट प्रतियोगिता मे 29 टीमे उनके खिलाड़ियों, कोच एवं आफिसियल्स के साथ सहभागिता करेंगी। बैठक शुरू होने के पूर्व डीईओ डॉ अनिल कुशवाहा ने कहा कि गाडरवारा में यह नेशनल स्तर की तीसरी बड़ी स्पर्धा है, जिससे क्षेत्र में खेल के प्रति नई ऊर्जा और उत्साह देखने को मिलेगा।बैठक का मंच संचालन शिक्षक दीपक अग्निहोत्री एवं अर्पणा ब्राउन ने किया। बैठक में राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमति साधना स्थापक, नगर पालिका अध्यक्ष पंडित शिवाकांत मिश्रा,मुकेश मरैया, रमाकांत शर्मा, राजकुमार रघुवंशी, घनश्याम राजपूत, ठाकुर धर्मपाल सिंह, रमाकांत शर्मा, श्रीमति बसंती पालीवाल, चंद्रकांत शर्मा,प्रियांक जैन, डॉ योगेश कौरव, राव संदीप सिंह सहित अधिकारियो मे एसडीएम श्रीमति प्रगति वर्मा,एसडीओपी शुभम ठाकुर, नपा सीएमओ रितु मेहरा, डीपीसी प्रदीप द्विवेदी,प्रतुल इंदुरख्या, डाइट प्राचार्य राजीव किशोर श्रीवास्तव, जिला क्रीड़ा व कल्याण निरीक्षक अनुज जैन, बीईओ वीरेंद्र राजपूत, बीआरसी संदीप स्थापक के अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधि, पत्रकार गण एवं आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

केबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह

जरूरी खबरें