Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

दीपावली त्यौहार के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, मिठाई एवं खाद्य सामग्री के 40 नमूने जांच के लिए भेजे

नरसिंहपुर कलेक्टर न्यायालय द्वारा जारी आरआरसी के आधार पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

नरसिंहपुर करेली पुलिस की स्मैक के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

पुलिस ने 5 लाख रु.की 42.72 ग्राम स्मैक जप्त की : नरसिंहपुर करेली पुलिस की स्मैक के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार

Aditi News Team

Sat, Nov 7, 2026

"OPERATION EAGLE CLAW"

अवैध मादक पदार्थ (स्मैक) के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी एवं प्रभावी कार्यवाही

• स्मैक के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध थाना करेली अंतर्गत बड़ी कार्यवाही।

• ड्रीमलैंड सिटी कॉलोनी, करेली बस्ती के पास घेराबंदी कर दो आरोपी गिरफ्तार।

• आरोपियों के कब्जे से 42.72 ग्राम स्मैक, अनुमानित कीमत ₹5 लाख, जप्त।

• गिरफ्तार आरोपियों में एक नरसिंहपुर एवं एक जिला सागर का रहने वाला।

• आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न घाराओं के तहत प्रकरण दर्ज।

पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में जिले में अवैध गतिविधियों, संगठित अपराध एवं अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के विरुद्ध "OPERATION EAGLE CLAW" चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों एवं मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 06.11.2026 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ड्रीमलैंड सिटी कॉलोनी, करेली बस्ती के पास कुछ व्यक्ति स्मैक के अवैध लेन-देन के लिए आने वाले हैं। सूचना पर पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी नरसिंहपुर श्री डी.पी.एस. चौहान के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित कर तत्काल घेराबंदी की गई।

पुलिस टीम ने मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर एक संदिग्ध व्यक्ति पर निगरानी रखी। कुछ ही देर में दूसरा व्यक्ति भी मौके पर पहुंच गया। दोनों को पुलिस की घेराबंदी का आभास होने पर उन्होंने भागने का प्रयास किया, लेकिन सतर्क पुलिस टीम ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 42.72 ग्राम स्मैक, जिसकी अनुमानित कीमत ₹5 लाख है, बरामद की गई।

*गिरफ्तार आरोपी :*

1-सुरेश पिता छिदामीलाल लडिया (भदौरिया), उम्र 30 वर्ष, निवासी कॉलेज के पास, गुरुनानक वार्ड, गोटेगांव, थाना गोटेगांव, जिला नरसिंहपुर।

2- मोनू उर्फ यशवंत पिता प्रेम सिंह राजपूत, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम अमरिया, थाना रहली, जिला सागर।

*जप्त मादक पदार्थ:* आरोपियों के कब्जे से 42.72 ग्राम स्मैक (अनुमानित कीमत ₹5 लाख है)

*वैधानिक कार्यवाही:* आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 (21) एवं 29 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

*कार्यवाही में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका:* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी करेली निरीक्षक रत्नाकर हिंग्वे, सउनि. सतीश सिंह राजपूत, प्रधान आरक्षक उमेश पटेल, प्रधान आरक्षक राजेंद्र उईके, आरक्षक अमित यादव, चेतन तंतवाय, लक्ष्मी नागपुरे, कपिल राजपूत एवं सचिन लोधी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

थाना प्रभारी करेली निरीक्षक रत्नाकर हिंग्वे,

जरूरी खबरें