Tuesday 10th of November 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा में 70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 के आयोजन को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

सभी को गोपालन करना चाहिए, राजकुमार आचार्य

नरसिंहपुर जिला भाजपा कार्यालय से कलेक्टर कार्यालय तक पहुंचा ज्ञापन,

गाडरवारा 70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता की तैयारियों का मंत्री उदयप्रताप सिंह ने किया निरीक्षण

कटनी में दिवाली की रात बड़ा हादसा,तीन मंजिला इमारत आग की चपेट में हुई 6 की मौत

राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगियता पर पुलिस अलर्ट : गाडरवारा में 70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 के आयोजन को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

Aditi News Team

Tue, Nov 10, 2026

जिला नरसिंहपुर के गाडरवारा में 70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 के आयोजन को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

दिनांक 11 से 17 नवंबर 2026 तक जिला नरसिंहपुर के गाडरवारा अनुभाग अंतर्गत 70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के अंतर्गत रुद्र मैदान गाडरवारा, अशासकीय काबरा स्कूल गाडरवारा, राघव कृषि विद्यालय बोहानी, हाईस्कूल मैदान कौड़िया, खेल मैदान आमगांव छोटा, एनटीपीसी खेल मैदान एवं हाईस्कूल मैदान चीचली में मैच आयोजित होंगे। प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों एवं क्षेत्रों से खिलाड़ी, कोच, खेल अधिकारी एवं दर्शक शामिल होंगे।

प्रतियोगिता के शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा विशेष कार्ययोजना तैयार कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था संबंधी आवश्यक तैयारियां की गई हैं।

*प्रतियोगिता के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम :*

• खिलाड़ियों, कोच एवं खेल अधिकारियों की सुरक्षा तथा सुरक्षित आवागमन को सर्वोच्च प्राथमिकता।

• सभी निर्धारित खेल मैदानों पर पुलिस बल की तैनाती एवं सतत निगरानी।

• दर्शकों की आवाजाही, भीड़ प्रबंधन एवं आयोजन स्थलों पर सुव्यवस्थित व्यवस्था के लिए विशेष सतर्कता।

• खेल मैदानों के आसपास यातायात सुचारु रखने एवं वाहनों की व्यवस्थित पार्किंग के लिए आवश्यक प्रबंध।

• असामाजिक तत्वों, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष निगरानी।

• आयोजन स्थलों एवं आसपास के क्षेत्रों में पुलिस की सतत गश्त एवं प्रभावी पेट्रोलिंग।

• किसी भी अप्रिय स्थिति से तत्काल निपटने के लिए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश।

*नरसिंहपुर पुलिस की आमजन से अपील :*

• जिले में पधारने वाले खिलाड़ियों एवं खेल दलों का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान करें।

• खिलाड़ियों के आवागमन एवं खेल गतिविधियों में किसी प्रकार की असुविधा उत्पन्न न करें।

• यातायात नियमों का पालन करें तथा निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें।

• आयोजन स्थलों पर अनुशासन एवं व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस और आयोजन समिति का सहयोग करें।

• किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अप्रिय स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

*बाहर से आने वाले खिलाड़ियों से अपील :*

• 70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता में सहभागिता हेतु नरसिंहपुर जिले में पधार रहे सभी खिलाड़ियों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है।

• सभी खिलाड़ियों से अपील है कि अपने प्रवास के दौरान अनुशासन एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।

• यातायात नियमों का पालन करें, अपने सामान एवं व्यक्तिगत दस्तावेजों को सुरक्षित रखें तथा अनजान व्यक्तियों से सतर्क रहें।

• किसी भी समस्या, असुविधा अथवा आपात स्थिति में तत्काल स्थानीय पुलिस या आयोजन समिति से संपर्क करें।

*नरसिंहपुर पुलिस सदैव आपकी सेवा में तत्पर*

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें