गाय हमारी जीवनदायनी है, कैलाश सोनी : सभी को गोपालन करना चाहिए, राजकुमार आचार्य
Aditi News Team
Tue, Nov 10, 2026
गाय हमारी जीवनदायनी है= सोनी
सभी को गोपालन करना चाहिए= आचार्य
करेली।प्रति बर्षानुसार इस वर्ष भी राम मंदिर करेली के प्रांगण में होने वाली गोपूजनका स्थान परिवर्तित कर बेहर में किया गया l
इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी ने गो पूजन करने के पश्चात मुख्य अतिथि के रूप में कहा कि गाय में सबसे ज्यादा प्रतिरोधक क्षमता रहती है सारी बीमारियों का इलाज गाय के गोमूत्र में है l बीमारियों को गाय हर लेती है गाय के गोबर से चर्म रोग जैसे रोग को खत्म करने की शक्ति होती है l पृथ्वी के प्रलय के समय एक ही चीज बचेगी और बह गाय l गाय अदभुत चीज है l गाय जैविक कृषि का आधार है l सभी को गोपालन करना चाहिए l जिस घर में गाय रहती है वहां लक्ष्मी का वास रहता है गाय हमारी जीवनदायिनी है l ग्रामीण अर्थ व्यवस्था का आधार है गाय l अध्यक्षता करते हुए रीवा ,ग्वालियर विश्वविद्यालय के पूर्व कुल गुरु राजकुमार आचार्य ने कहा कि गाय का प्रतिवर्ष पूजन करते हैं हमें गोरक्षण के लिए कुछ न कुछ करना चाहिए गाय एक ऐसा पशु है जिसको माता का रूप दिया गया है l गाय सनातन परंपरा की धरोहर इसकी पूजन करना चाहिए l पूर्व राज्य सभा सांसद कैलाश सोनी, पूर्व कुल गुरु राजकुमार आचार्य , राकेश प्रताप पटेल लाल साहब मिश्रा ,अमोल यादव ,आदि ने गौ माता का पूजन वैदिक मंत्रोच्चारण के द्वारा करवाया गया l कार्यक्रम का संचालन मा नदी स्वच्छता समिति संयोजक राजकुमार कौरव ने किया तथा आभार मानद पशु कल्याण अधिकारी,जी सी सी आई प्रदेश प्रेस मीडिया प्रभारी भागीरथ तिवारी ने किया l आमंत्रित अतिथियों ने गोपालक का शाल श्रीफल देकर सम्मान किया l इस अवसर पर ,गजेन्द्र आचार्य ,अयोध्या तिवारी , रामगोपाल सोनी सुनील नोरिया अभिषेक दुबे छोटू,प्रमोद नेमा , दुर्गेश मेहरा ,दीपक शर्मा,,अनिल शर्मा , राजकुमार कौरव , बिक्रम कटारे ,शुभव नोरिया ,आकाश साहू , गुड़ू नो रिया ,आदि उपस्थित रहे l गौ पूजन के बाद प्रसाद का वितरण किया गया l
प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी राम मंदिर करेली के स्थान पर इस वर्ष को दीपों के पर्व दीपोत्सव के दूसरे दिन अन्नकूट के परमा पर्व पर गौ पूजन कार्यकम करेली बरमान के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग 44 के बाजू से स्थित ग्राम पंचायत लिंगा के बैहर में मां नर्मदा के मंदिर के समीप ,वीर हनुमान मंदिर के सामने , एतिहासिक बावड़ी के पास किया गया l *गौ पूजन के पावन पर्व पर पूर्व राज्य सभा सांसद श्री कैलाश सोनी , पूर्व कुल गुरु डाक्टर राजकुमार आचार्य ,पूर्व राज्य मंत्री सुजान सिंह जी पटेल के पुत्र राकेश प्रताप पटेल ,पूर्व सरपंच लाल साहब मिश्रा , गोमाता पूजन के साथ साथ गोपाल का सम्मान श्री फल देकर सम्मानित किया गया l*
कार्यकम का संचालन मा नर्मदा नदी स्वच्छता अभियान के संचालक राजकुमार कौरव ने किया l आभार मानद पशु कल्याण प्रतिनिधि ,प्रदेश प्रेस संयोजक मीडिया प्रभारी जी सी सी आई मध्य प्रदेश भागीरथ तिवारी ,जिला कार्य कारी सदस्य भा जा पा ,अमोल यादव समस्त गौ प्रेमियों की उपस्थिति रही कार्यकम के पश्चात तिलक लगाकर प्रसाद वितरण किया कार्यकम के पश्चात इतिहासिक बावड़ी भी देखने गए और उद्धार की बात कही l
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
पूर्व राज्य सभा सांसद कैलाश सोनी
ग्वालियर विश्वविद्यालय के पूर्व कुल गुरु राजकुमार आचार्य