Tuesday 10th of November 2026

ब्रेकिंग

सभी को गोपालन करना चाहिए, राजकुमार आचार्य

नरसिंहपुर जिला भाजपा कार्यालय से कलेक्टर कार्यालय तक पहुंचा ज्ञापन,

गाडरवारा 70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता की तैयारियों का मंत्री उदयप्रताप सिंह ने किया निरीक्षण

कटनी में दिवाली की रात बड़ा हादसा,तीन मंजिला इमारत आग की चपेट में हुई 6 की मौत

इस बार की दीपावली कुछ खास हो, हर चेहरे पर खुशियों का एहसास हो। केवल घरों में ही दीप न जलें, हर दिल में प्रेम का उजास हो।

खेल मैदानों का लिया जायजा,अधिकारियों को दिए निर्देश : गाडरवारा 70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता की तैयारियों का मंत्री उदयप्रताप सिंह ने किया निरीक्षण

Aditi News Team

Tue, Nov 10, 2026

70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता की तैयारियों का मंत्री उदयप्रताप सिंह ने किया निरीक्षण

कोंडिया एवं बोहानी के खेल मैदानों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

गाडरवारा। गाडरवारा के रूद्र मैदान सहित ग्रामीण क्षेत्रों के अन्य मैदानो पर 11 नवम्बर से 17 नवंबर तक आयोजित होने वाली 70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता (अंडर-19 बालक वर्ग) के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर प्रदेश के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदयप्रताप सिंह ने कोंडिया तथा शासकीय राघव कृषि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोहानी के खेल मैदानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रतियोगिता की तैयारियों, खेल मैदानों की व्यवस्थाओं एवं खिलाड़ियों को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता हमारे क्षेत्र के लिए गौरव और सम्मान का अवसर है। इस आयोजन के माध्यम से देश के विभिन्न राज्यों से प्रतिभाशाली खिलाड़ी यहां आएंगे। यह न केवल खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर देगा, बल्कि क्षेत्र की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से इसे यादगार और उत्कृष्ट बनाने के लिए पूरी जिम्मेदारी एवं समर्पण से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने खिलाड़ियों के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने खिलाड़ियों एवं टीमों के आवागमन तथा अन्य व्यवस्थाओं के लिए बेहतर समन्वय बनाया जाने के निर्देश दिये।

मंत्री श्री सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता का आयोजन इस प्रकार किया जाए कि यहां आने वाले खिलाड़ी, प्रशिक्षक एवं खेल अधिकारी अपने साथ क्षेत्र की अच्छी यादें लेकर लौटें। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि गण, अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदयप्रताप सिंह

जरूरी खबरें