Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

स्टाफ की भूमिका की जांच की मांग, राज्य मंत्री गौतम टेटवाल के नाम सौंपा ज्ञापन,

रिवश्वतखोर राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़े

स्लोगन प्रतियोगिता और लघु नाटिका के माध्यम से दिया नशामुक्त समाज का संदेश

अब अभयारण्य में हुए चार चीतें राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में किया मादा चीता का नामकरण राधा

अंतर्राज्यीय नकबजन एवं चोर गिरोह का कुख्यात सरगना पप्पू मल्लाह (चकमा) एवं चुराये हुये जेवर को खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार

: नरसिंहपुर,टीएल बैठक संपन्न,अधिकारियों को दिए निर्देश

Aditi News Team

Wed, May 15, 2024
टीएल बैठक संपन्न,अधिकारियों को दिए निर्देश नरसिंहपुर।कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बुधवार को समय सीमा की बैठक हुई। बैठक में उन्होंने विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री दलीप कुमार, सहायक कलेक्टर श्री शुभम यादव, सभी एसडीएम सहित अन्य ज़िला अधिकारी मौजूद थे। बैठक में कलेक्टर श्रीमती पटले ने सभी जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया कि उनके ऐसी ग्राम पंचायतें जो नर्मदा नदी तट के समीप हैं, वहाँ नदी के जल स्तर एवं नदी की गहराई के संकेतक लगाये जायें, जिससे किसी भी प्रकार की दुर्घटना नहीं हो। इसके अलावा अमावस्या, पूर्णिमा जैसे विशेष अवसरों पर होम गार्ड की ड्यूटी लगाई जाये। स्थानीय अमला भी विशेष रूप से मौजूद रहे। टीमें गठित की जाये, जो 24 घंटे अलर्ट पर रहें। बैठक में कलेक्टर ने मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को सीईओ को निर्देशित किया कि उनके क्षेत्र अंतर्गत जर्जर हो चुकी शासकीय बिल्डिंग को चिह्नांकित कर लिया जाये। इसके अलावा उच्च न्यायालय के प्रकरणों में जवाब- दावा ओआईसी द्वारा निर्धारित समय सीमा में प्रस्तुत किया जाये। अगर कोई अन्य विभाग उक्त प्रकरण में संबद्ध है, तो उसे भी इसकी अद्यतन जानकारी हो। इस संबंध में 20 मई को प्रात: 11 बजे से उच्च न्यायालय में जवाब- दावा हेतु लंबित प्रकरणों की समीक्षा बैठक तथा वर्कशॉप आयोजित भी की जा रही है। महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिग उत्पीड़न निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष अधिनियम 2013 की धारा 2 (ण) में परिभाषित प्रत्येक कार्यस्थल पर अधिनियम की धारा 4 के अनुसार आंतरिक परिवाद समिति का गठन किया जाना है एवं पत्र में संलग्न प्रारूप के अनुसार बिलबोर्ड तैयार कर स्थापित कराया जाना है।इसके लिए सभी विभाग प्रमुख अपने अपने कार्यालयों में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे।

Tags :

जरूरी खबरें