: करेली समीक्षा बैठक का आयोजित हुई
Sun, Dec 22, 2024
समीक्षा बैठक का आयोजित हुई
आज जगतगुरु संत शिरोमणि रविदास जी का दिनांक 12 फरवरी 2025 दिन बुधवार को ग्राम पिपरिया (सास बहू )तहसील करेली में 648वॉ जिला स्तरीय जयंती महाप्रकाश आयोजन गुरु रविदास सेवा समिति के तत्वाधान में रखा गया है जिसमें नरसिंहपुर जिले के समस्त गुरु रविदास अनुयायियों,समस्त समाजसेवीयों,अनु. जाति/अनु.जन जाति के समस्त सामाजिक प्रतिनिधियों, कर्मचारी बन्धुओं, माताओं - बहनों, युवा साथियों व छात्र-छात्राओं को लाखों की संख्या में बुलाया जायेगा! जिसकी समीक्षा बैठक आज को ग्राम पिपरिया(सासबहू )रखी गई जिसके मुख्य अतिथि - एम. पी. चौधरी जी (रिटा. DIG) लिंगा करेली,ओ. पी. कौशिक साहिब(रिटा. DFO) छवारा करेली अध्यक्षता - आर. पी.चौधरी (रिटा. TI) सलैया करहैंया संयोजक - श्यामसिंह चौहान वरिष्ठ समाजसेवी एवं सर्वसम्मति से आयोजन हेतु चुने गये कार्यक्रम की अध्यक्षता के लिए विशिष्ट अतिथि:- विनोद मांडले जिला सचिव एवं समाजसेवी गाडरवारा, श्री मति लक्ष्मीचौधरी ( संभागीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ अ.स.स.)विशेष अतिथि- शंकरलाल चौधरी भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरसिंहपुर एवं वरिष्ठ समाजसेवी मड़ेसुर करेली लिखीराम नेता वरिष्ठ समाजसेवी भोड़झिर, संतराम शिक्षक, हीरालाल चौधरी (रिटा. पुलिस विभाग ), सतीश जाटव (अम्बेडकर महासभा अध्यक्ष)मुकेश चौधरी साहित्य लेखक इमलिया करेली, कविराज सुनील मौर्य,गोविन्द भंडारी (भाजपा जिला महामंत्री अनु. जाति मोर्चा नरसिंहपुर ),गणेश जाटव, प्रकाश चौधरी, पन्ना लाल शास्त्री खुर्सीपर, दादूवीर सुरैया नयागॉव प्रकाश चंद्र शास्त्री कार्यक्रम हेतु वित्तीय प्रभार।आयोजन समिति - अध्यक्ष धर्मेंद्र जाटव, सचिव राजेश जाटव, टावलसिंह जाटव, रामजी जाटव आदि सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे अंत में राजेश जाटव द्वारा उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया!
: गाडरवारा के कन्या नवीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन
Sat, Dec 21, 2024
गाडरवारा के कन्या नवीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन
गाडरवारा। तहसील विधिक सेवा समिति गाडरवारा के अध्यक्ष एवं जिला न्यायाधीश श्रीमती अंजली पारे जी के द्वारा कन्या नवीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गाडरवारा में सुबह 11:00 से विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया उक्त शिविर में लैंगिक अपराधों से बालिकाओं का संरक्षण अधिनियम 2012 एवं महिलाओं के विरुद्ध अपराधों के संबंध में जागरूकता लाने निःशुल्क कानूनी सहायता एवं बालिकाओं के विरूद्ध अपराधों के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी उक्त शिविर मे पीएल व्ही शेख रहीम प्राचार्य श्रीमती आरती पाठक स्पोर्ट शिक्षक विक्रम शर्मा, श्रीमती लेखा साहू ,भावना ठाकुर स्वेता सेन, योगेन्द्र झारिया, चन्द्रकांत साहू, के0 के० शर्मा, राजेश गुप्ता ' एवं समस्त स्टाप उपस्थित रहे ।
: गाडरवारा,विश्व ध्यान दिवस पर किया योग एवं ध्यान कार्यक्रम का आयोजन
Sat, Dec 21, 2024
विश्व ध्यान दिवस पर किया योग एवं ध्यान कार्यक्रम का आयोजन
गाडरवारा /मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जिला जिला समन्वयक श्री जयनारायण शर्मा , विकास खंड समन्वयक स्मिता दांडे , के मार्गदर्शन में विकास खंड चीचली की सभी सेक्टर की नवांकुर संस्था माही सामाजिक संस्था संतोष चौरसिया सतत जन कल्याण समिति सुभाष उदानियां जनशक्ति सेवा समिति रामकृष्ण राजपूत हरदौल समिति रामेश्वर वर्मा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति श्रीमती नीरू राजपूत के द्वारा चीचली के सभी सेक्टरों में 21 दिसंबर "विश्व ध्यान दिवस" के अवसर पर ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियां एवं शालाओं में योग ध्यान कराया गया जिसमें स्कूली बच्चे ग्रामवासी उपस्थित रहे।