: नशा व्यक्ति को नायक से खलनायक बना देता है
Sun, Dec 8, 2024
नशा व्यक्ति को नायक से खलनायक बना देता है
गाडरवारा / मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री जयनारायण शर्मा ने नशामुक्ति अभियान के अन्तर्गत आज शासकीय हाई स्कूल मुंगमानी में नशा मुक्ति अभियान कार्यक्रम में बताया कि नशा नास का द्वारा है,नशे से व्यक्ति नायक से खलनायक बन जाता है।उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए नशे के प्रकार व उनसे होने वाली हानियों को बताया कि नशा के कारण व्यक्ति को पारिवारिक,मानसिक,शारीरिक एवं आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है,नशे से होने वाली बीमारी में घर परिवार की संपत्ति नष्ट हो जाती है,व्यक्ति नशे की हालत में अपराध कर बैठता है जिसकी सजा उसे भोगनी पड़ती है,नशे में व्यक्ति वो कार्य करने लगता है जो वह कभी भी नहीं करना चाहता है। नशे के अधिक सेवन से व्यक्ति के सोचने-समझने की शक्ति में कमी आ जाती है उसकी प्रवित्ति व नियत बुरी जो जाती है।श्री शर्मा नव बताया कि नशे की शुरुआत लगभग 13 वर्ष की आयु से होने लगती है उसे नशा सिखाने वाला उसका कोई दोस्त या निकट का परिचित ही होता है।श्री शर्मा ने बच्चों को अपने जीवन काल में कभी भी नाश न करने तथा अपने घर/परिवार को नशे से दूर रखने तथा अपने मोहल्ले,ग्राम को भी नाश मुक्त बनाने के लिए लोगों को सतत प्रेरित करने हेतु"शपथ"दिलाई।नशा मुक्ति कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक तथा छात्रों क्व साथ-साथ जनअभियान परिषद की नवांकुर संस्था ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति डोंगरगांव के अध्यक्ष श्री प्रकाश सिंह लोधी,सचिव श्री मनीष रजक,ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति चौराखेड़ा के अध्यक्ष श्री राम सिंह जी,बचाई के अध्यक्ष श्री रूपसिंह जी,चीलाचोंन खुर्द से श्रीयोगेश कतिया तथा मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के परामर्शदाता श्री पलाश शर्मा जी की उपस्थिति रही।
: चीचली के उत्कृष्ट विद्यालय में गीता जयंती का पर्व मनाया गया
Sun, Dec 8, 2024
मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद के समन्वय प्रयाश से जिला समन्वयक श्री जयनारायण जी शर्मा, विकास खंड समन्वय सुश्री स्मिता दांडे के आदेशानुसार आज cmcldp क्लास में गीता जयंती का पर्व मनाया गया जिसमे उत्कृष्ट विद्यालय चीचली के कार्यक्रम अतिथि प्राचार्य श्री भूपेंद्र ठाकुर,श्री भारत जी ताम्रकार,की गरिमामय उपस्थित में चारो वेद,व गीता की पूजन कर श्री गणेश हुआ जिसमें कार्यक्रम का संचालन परामर्शदाता श्री हेमन्त पटेल जी द्वारा रूपरेखा विंदु वार प्रस्तुत की गई उद्बोधन की इस कड़ी में श्री ताम्रकार जी द्वारा इसे पंचम वेद के रूप बताया व आज के कार्यक्रम के अतिथि महोदय जी द्वारा वेदों के भाव को अपने अन्तःकरण में उतारकर अथर्ववेद, सामवेद,यजुर्वेद, ऋग्वेद के सार गीता में निहित है इसी श्रंखला में परामर्शदाता श्री रामस्वरूप जी द्वारा करोड़ों ग्रंथ को बताया परन्तु जयंती सिर्फ श्रीमदभागवत पुराण की ही मनाई जाती है इस पुराण में सभी कर्मो का विधान बताया गया है गीता के रचयिता श्री वेद व्यास जी कृष्ण जी वक्ता, सुनने वाले धनुर्धर अर्जुन आदि विषयों को बताया गया आज के कार्यक्रम में सभी नवांकुर संस्था व परामर्शदाता की उपस्थिति रही और ग्राम प्रस्फुटन समिति धमेटा के अध्यक्ष करण यादव और सचिव देवराज यादव और cmcldp के सभी छात्र-छात्रा और कृष्ण कुमार कुशवाहा उपस्थित रहे।
: चीचली नगर परिषद की उदासीनता के चलते वार्ड वासी हो रहे परेशान
Sun, Dec 8, 2024
चीचली नगर परिषद की उदासीनता के चलते वार्ड वासी हो रहे परेशान
गाडरवारा । नगर परिषद चीचली भगत सिंह वार्ड क्र 01 में आंगनबाड़ी भवन के सामने नालियों का गंदा पानी जमा होने से वार्ड वासियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है नाली के पानी की सही निकासी न होने के कारण गंदा पानी रोड के ऊपर भर जाता है जिससे यहां से आने जाने वाले मोहल्लावासी एवं आंगनबाड़ी में आने वाले नौनिहाल बच्चों के लिये काफी समस्या का सबब बना हुआ है, तथा गंदगी से मच्छर मक्खी होने के कारण विभिन्न प्रकार की बीमारियां फैल रही हैं।स्कूली बच्चों को इसी पानी मैं से निकलना पड़ता है जिसकी शिकायत वार्ड वासियो के द्वारा नगर परिषद में कई बार कर चुके हैं परंतु आज दिन तक इस समस्या का समाधान नहीं हो सका है जिससे लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा ।