Thursday 30th of April 2026

ब्रेकिंग

नरसिंह जयंती पर विशेष आलेख - सुशील शर्मा

नरसिंहपुर जिला प्रशासन द्वारा नरसिंह प्रकटोत्सव पर आयोजित हुआ रक्तदान शिविर पहले दिन करीब 20 यूनिट रक्त संग्रहित

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर में स्व-गणना कैंप का किया निरीक्षण

किसी भी समय,कहीं भी उतर सकता है मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर

अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज आज भोर में पधारे काशी पधारे और आज सायं भक्तों को दर्शन एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शन में

: नरसिंहपुर"हम होंगे कामयाब" अभियान का हुआ समापन कलेक्टर ने प्रतिभागियों को प्रदान किये प्रमाण पत्र व पुरस्कार

Aditi News Team

Wed, Dec 11, 2024
"हम होंगे कामयाब" अभियान का हुआ समापन कलेक्टर ने प्रतिभागियों को प्रदान किये प्रमाण पत्र व पुरस्कार नरसिंहपुर। जेंडर आधारित हिंसा की रोकथाम के लिए प्रदेश सहित नरसिंहपुर‍ जिले में भी 25 नवम्बर से 10 दिसम्बर 2024 तक "हम होंगे कामयाब" विशेष जागरूकता पखवाड़ा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने कलेक्ट्रेट के जनसुनवाई हाल में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किये। जागरूकता अभियान के तहत विद्यालयों में हुई चित्रकला एवं पोस्टर प्रतियोगिताओं में शाला स्तर पर उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।   "हम होंगे कामयाब" विशेष जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विद्यालयों में हुई चित्रकला एवं पोस्टर प्रतियोगिताओं में कलेक्टर श्रीमती पटले ने सीएम राईज स्कूल की छात्रा संचिता देवांशी साहू प्रथम, ओमवती पटेल द्वितीय व आयशा सिद्धिका तृतीय, उत्कृष्ट विद्यालय की छात्रा जाह्न्वी कुशवाहा प्रथम, सृष्टि चौरसिया द्वितीय व अमृता गुप्ता तृतीय, एमएलबी स्कूल की छात्रा खुशी बहना प्रथम, लक्ष्मी चौधरी द्वितीय व शोभना सेन तृतीय और नेहरू हाई स्कूल के छात्र कार्तिक लोधी प्रथम, सूरज अहिरवार द्वितीय व आदर्श मेहरा तृतीय स्थान आने पर पुरस्कृत किया।   इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री दलीप कुमार, अपर कलेक्टर श्रीमती अंजली शाह और विभिन्न विभागों के अधिकारी- कर्मचारी मौजूद थे।   उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के निर्देशन में जिले में ग्राम ब्लॉक एवं जिला स्तर पर प्रतिदिन कार्यक्रम एवं अन्य गतिविधियां आयोजित की गई। इनमें जेंडर संवेदीकरण, कन्सलटेशन कार्यक्रम, जेंडर आधरित हिंसा पर कार्यशाला, बाल विवाह निषेध जागरूकता, बाल विवाह मुक्त हेतु शपथ, सोशल मीडिया अभियान के तहत महिलाओं के अधिकारों हेल्पलाईन और शी बाक्स पोर्टल के बारे में जागरूकता, पीओसीएसओ एक्ट, घरेलू हिंसा अधिनियम और कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न निषेध अधिनियम का सोशल मीडिया पर प्रचार किया गया। घरेलू हिंसा रोकथाम के तहत घरेलू हिंसा से महिलाओं की सुरक्षा अधिनियम 2005 पर संवाद कार्यक्रम, वन स्टॉप सेंटर, उर्जा डेस्क, घरेलू हिंसा की रिर्पोट करने तथा उपलब्ध सहायता सेवाओं तक पहुंचने के महत्व पर केन्द्रित गतिविधियां आयोजित की गई। कानूनी जागरूकता कार्यशालाएं, शैक्षणिक संस्थाओं में संवाद पोस्टर मैंकिग प्रतियोगिताएं, पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जेंडर संसाधन केन्द्रों, वन स्टॉप सेंटर तथा उर्जा महिला डेस्क के मध्य समन्वय कार्यक्रम, सकारात्मक पुरूषत्व विषय पर कॉलेजों में जागरूकता संवाद सहित समस्त शासकीय एवं प्राइवेट संस्थानों में यौन उत्पीड़न निवारण अधिनियम और महिलाओं के लिए सुरक्षित कार्यशालाएं बनाने के बारे में नियोक्ताओं और कर्मचारियों के लिए जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया है।

Tags :

जरूरी खबरें