: बालसभा में गुरु पूर्णिमा का महत्व एवं शिक्षण सामग्री का वितरण
Sat, Jul 20, 2024
बालसभा में गुरु पूर्णिमा का महत्व एवं शिक्षण सामग्री का वितरण
शासकीय माध्यमिक शाला स्टेशन गंज गाडरवारा में आज दिनांक 20 जुलाई 2024 को बालसभा में गुरु पूर्णिमा एवं बैंक ऑफ़ बड़ौदा के स्थापना दिवस पर बैंक के स्टाफ को आमंत्रित कर बच्चों को शिक्षण हेतु सामग्री का वितरण किया गया एवं बच्चों को शैक्षिक जानकारी देकर बैंक की जानकारी देकर गुरु पूर्णिमा का महत्व पर बात कर बच्चों से चर्चा की और उनको पुरस्कार स्वरूप सामग्री का वितरण किया गया पुरस्कार में सभी बच्चों को काफी पेन पेंसिल इरेज़र वितरित किए गए इस अवसर पर शाला के प्रधान पाठक विनोद सोनी ने सभी का स्वागत कर आभार व्यक्त किया इस अवसर शाला के समस्त शिक्षक उपस्थित रहे एवम बैंक अधिकारियों द्वारा शाला में पौधा रोपण भी किया गया।
: स्कूलों में 2 दिवसीय गुरुपूर्णिमा कार्यक्रम प्रारंभ
Sat, Jul 20, 2024
स्कूलों में 2 दिवसीय गुरुपूर्णिमा कार्यक्रम प्रारंभ
गाडरवारा। बीते शनिवार से क्षेत्रीय शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों में मप्र स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार 2 दिवसीय गुरुपूर्णिमा कार्यक्रमों की शुरुआत हो गई। कार्यक्रम के पहले दिन स्कूलों में शिक्षकों द्वारा प्रार्थना सभा के अवसर पर छात्र छात्राओं को गुरुपूर्णिमा के महत्त्व एवं पारंपरिक गुरु शिष्य संस्कृति पर प्रकाश डाला गया। इसके अलावा स्कूलों में प्राचीन काल मे प्रचलित गुरुकुल व्यवस्था एवं उसका भारतीय संस्कृति पर प्रभाव विषय पर छात्र छात्राओं ने निबंध लिखे। विदित हो कि स्कूल शिक्षा विभाग के उपसचिव प्रमोद सिंह ने जारी आदेश के माध्यम से 21 जुलाई गुरु पूर्णिमा के दिन स्कूलों में सेवानिवृत्त शिक्षकों, प्रबुद्ध नागरिकों, गुरुजनों की उपस्थिति में शिक्षकों के सम्मान से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए है।।
: टेक्निकल अवेयरनेस पर हुई चर्चा विश्व युवा कौशल दिवस पर हुए विभिन्न आयोजन
Sat, Jul 20, 2024
टेक्निकल अवेयरनेस पर हुई चर्चा
विश्व युवा कौशल दिवस पर हुए विभिन्न आयोजन
(गाडरवारा) विगत दिवस शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय चीचली में आईटी ईटी व्यावसायिक शिक्षा के स्टार्स प्रोजेक्ट के अंतर्गत कौशल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया इस कौशल प्रदर्शनी का अवलोकन शासकीय कन्या हाई स्कूल चीचली की प्राचार्य शायरा अली के द्वारा किया गया। प्रदर्शनी अंतर्गत छात्र छात्राओं द्वारा बनाए गए इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी एवं इलेक्ट्रिकल टेक्नोलॉजी से संबंधित विभिन्न मॉडल जैसे एटीएम मशीन, वाइंडिंग मशीन, घरेलू विद्युत लाइन, शॉर्ट सर्किट, फ्यूज तार, एंपलीफायर, वोल्ट मीटर, अमीटर का उपयोग, कंप्यूटर के विभिन्न पार्ट्स, बैंकिंग सुविधाएं, बैंकों के कार्य, व्यक्तियों के अवेयरनेस से संबंधित विभिन्न आयामों पर चर्चा की। एवं छात्र छात्राओं से संवाद स्थापित कर छात्र छात्राओं के मॉडल, पूछे गए प्रश्नों के सकारात्मक उत्तरो की सराहना कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कौशल प्रदर्शनी के साथ ही आज विद्यालय में विश्व युवा कौशल दिवस का आयोजन भी हुआ। इस प्रदर्शनी में संस्था के प्रभारी प्राचार्य भारत ताम्रकार, सत्यम ताम्रकार, जीएस मेहरा, हेमंत शुक्ला, विनीत नामदेव, सुलेखा शर्मा, के आर रजक, नेहा नेमा, ऊषा कुरचानिया, रजनी सराठे, अर्चना अवस्थी, मधुलिका दुबे, रजनी जगेत सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। इस प्रदर्शनी का सफल आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी नरसिंहपुर के मार्गदर्शन एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी चीचली के निर्देशन में संपन्न हुआ।