: बच्चे भी कर रहे मातारानी की अराधना
Fri, Apr 12, 2024
जितेंद्र दुबे,शाहनगर
माता की हो रही अराधना
विधि - विधान से पुजा अर्चना में जुटे श्रद्धालु
शाहनगर ।नवरात्रि पर्व मे जहां गुरूवार को तीसरे दिन विधि- विधान से मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप माता चंद्रघंटा की अराधना की गयी वहीं चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा कर उन्हें भोजन में दही और हलवा का भोग लगाया गया एवं उन्हें फल, सूखे मेवे और सौभाग्य का सामान अर्पित नगर की महिलाओं ने विधि -विधान से पुजा अर्चना की इस अवसर पर सुबह से शाम तक पुजा अर्चना का क्रम चलता रहा जहां वातावरण भक्तिमय देखा गया और माता ने अपने भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण की ।
: चल री सखी कार्यक्रम के तहत महिला मतदाताओं को कर रही प्रेरित
Thu, Apr 11, 2024
चल री सखी कार्यक्रम के तहत महिला मतदाताओं को कर रही प्रेरितमहिला मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा चल री सखी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। चल री सखी में आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य व आशा कार्यकर्ता और स्वसहायता समूह की महिलाओं को शामिल किया गया है। ये महिलायें गांव- गांव और वार्डों में बनाये गये मतदान केन्द्रों में जाकर महिला मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक कर रही हैं। ग्रामीण महिलाओं को मेहंदी, रंगोली, गीत- संगीत, रैली आदि के माध्यम से प्रेरित कर रही हैं। गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खैरी में बनाये गये मतदान केन्द्र क्रमांक 54 में चल री सखी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने हाथों मेहंदी लगाकर मतदाताओं को प्रेरक संदेश दिया। महिलाओं ने अपने हाथों में स्लोगन लिखवाकर मतदाताओं को जागरूक किया।उल्लेखनीय है कि लोकसभा निर्वाचन- 2024 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार जिले में दो चरणों में मतदान होना है, जिसमें संसदीय निर्वाचन क्षेत्र मण्डला के अंतर्गत आने वाली जिले की एक विधानसभा क्षेत्र 118- गोटेगांव में 19 अप्रैल को और नर्मदापुरम संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली जिले की तीन विधानसभा क्षेत्र 119- नरसिंहपुर, 120- तेंदूखेड़ा व 121- गाडरवारा में 26 अप्रैल को मतदान होना है।
: धूमधाम से मनाया गया गणगौर सुहागिनों का पर्व
Thu, Apr 11, 2024
जितेंद्र दुबे ,शाहनगर
धूमधाम से मनाया गया गणगौर सुहागिनों का पर्व
शाहनगर । विवाहित महिलाओं और कुंवारी कन्याओं का सबसे पसंदीदा गणगौर बङे ही धुम धाम हर्षोल्लास पूर्ण तरीके के शाहनगर मुख्यालय सहित ग्रामिण अंचलों मे मनाया गया । पौराणिक कथा के अनुसार, इस दिन को प्रेम का जीवंत प्रतीक माना जाता है। इस दिन भगवान शिव ने देवी पार्वती को और देवी पार्वती ने संपूर्ण नारी समाज को सौभाग्यवती होने का वरदान दिया था। नगर की सभी सुहागिनें एवं क्वारी कन्याओं ने यह व्रत रखा व परिवार के सभी सदस्यों ने मिलकर भगवान शिव और माता-पार्वती की पूजा की और विवाहित महिलाओं ने जहां अपने पति की उम्र लंबी की कामना का वर मांगा वहीं कुंवारी कन्याओं ने अपने आगामी जीवन में एक आदर्श जीवन-साथी मिलने का वरदान प्राप्त कियाश नगर की समाजसेवी श्री मति गोमती दुबे ने बताया की गणगौर का पर्व चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की तीज को मनाया जाता है। यह होली के दूसरे दिन ही प्रारंभ हो जाता है और सोलह दिनों तक चलता है। माना जाता है कि गौरा अपने पीहर आती है, तो पीछे-पीछे ईशर भी उसे लेने आ जाते हैं। इस दिन को भगवान शिव और पार्वती के प्रेम और विवाहोत्सव के रूप में भी मनाया जाता कई महीनों के अलगाव के बाद शिव और पार्वती फिर एक साथ आते हैं। विवाहित महिलाएं पति की लंबी उम्र और वैवाहिक खुशी के लिए भगवान से प्रार्थना करती हैं, तो अविवाहित युवतियां आदर्श पति की प्राप्ति के लिए शाहनगर सहित समुचे ग्रामिण अंचल गणगौर का पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया