: गाडरवारा, ब्राह्मण महासभा करेगी स्नेह मिलन और वरिष्ठजनों का सम्मान
Fri, Feb 23, 2024
ब्राह्मण महासभा करेगी स्नेह मिलन और वरिष्ठजनों का सम्मानगाडरवारा नवगठित सर्व ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में क्षेत्र के स्वजातीय वरिष्ठजनों का सम्मान समारोह एवं स्नेह मिलन कार्यक्रम दिनांक 25 फरवरी 2024 दिन रविवार को महासभा के मार्गदर्शक मंडल के सदस्य विश्वनाथ स्थापक (डब्बू भैया )के निवास पर ग्राम पिठहरा में शाम 4 बजे से किया जा रहा है वरिष्ठजनों के सम्मान समारोह के साथ ही महासभा की विस्तारित कार्यकारणी एवं युवा मंडल अध्यक्ष की घोषणा के साथ ही, संगठन की रुपरेखा और आगामी कार्यक्रमों आदि पर भी वरिष्ठ अतिथिजनों के मार्गदर्शन में चर्चा की जायेगी। महासभा के अध्यक्ष पंडित महेश अधरुज ने सभी से उपस्थित की अपील की है ।
: नरसिंहपुर, नशा मुक्ति के संदेश को युवाओं तक पहुंचाने हुआ मैराथन का आयोजन
Thu, Feb 22, 2024
संदीप राजपूत, नरसिंहपुर
नशा मुक्ति के संदेश को युवाओं तक पहुंचाने हुआ मैराथन का आयोजन
नरसिंहपुर- फिजिकल फील्ड एंड एकेडमी नरसिंहपुर द्वारा नशा से होने वाले नुकसान से युवाओं को जागरूक करने के नरसिंहपुर के टट्टा पुल से बरमान तक 35 किमी मैराथन का आयोजन किया, जिसमे वरिष्ठ समाजसेवी कोच श्रीं मनीष कटारे जी भाजयुमो नगर अध्यक्ष शिवम श्रीवास्तव व मंडल महामंत्री अंकित खत्री ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया,जिसमे युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया,इस अवसर पर भाजयुमो नगर मंडल अध्यक्ष शिवम श्रीवास्तव ने कहा कि कि इस मैराथन का उद्देश्य युवाओं में खेल के प्रति प्रोत्साहन व युवाओं को स्वस्थ्य रखने की प्रेरणा देने का कार्य करेगा,आप सभी का यह प्रयास युवाओं को नशा से होने वाले नुकसान की जानकारी देने में बड़ी भूमिका निभाएगा.. कार्यक्रम का संचालन श्रीं आनंद पटैल जी ने किया इस अवसर पर रामप्रताप सिंह राजपूत, अनुपम शर्मा,सत्यम जाट,पंकज मेहरा जी का कार्यक्रम को सफल बनाने मै विशेष योगदान रहा.!इस अवसर संस्था के पदाधिकारी उपस्थित रहें...।
: चना, मसूर और सरसों फसल का पंजीयन 10 मार्च तक
Thu, Feb 22, 2024
चना, मसूर और सरसों फसल का पंजीयन 10 मार्च तकनरसिंहपुर।रबी सीजन एवं वर्ष 2023-24 (विपणन वर्ष 2024-25) के लिए किसान चना, मसूर एवं सरसों के लिए पंजीयन ई- उपार्जन पोर्टल www.mpeuparjan.nic.in पर 20 फरवरी से 10 मार्च 2024 तक पंजीयन करा सकेंगे। जिले में गेहूं का पंजीयन कार्य जिन केन्द्रों पर किया जा रहा है, उन्ही केन्द्रों पर चना, मसूर एवं सरसों का भी पंजीयन किया जाएगा। पंजीयन स्वयं के मोबाइल से एमपी किसान एप के माध्यम से पंजीयन करा सकते हैं। ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, तहसील कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्रों एवं सहकारी समितियों द्वारा भी पंजीयन करवा सकते हैं। इसके अलावा एमपी ऑनलाईन कियोस्क, लोक सेवा केन्द्रों, कॉमन सर्विस सेंटर कियोस्क, सइबर कैफे पर भी पंजीयन करा सकेंगे।पंजीयन के लिए किसान भूमि की खसरा बी-1, आधार कार्ड, बैंक पासबुक की छायाप्रति, आवश्यक सहपत्र लेकर जाए। जिले के किसानों से अपील की है कि वे अपनी उपज विक्रय के लिए निर्धारित केन्द्रों में पंजीयन कराएं।