: संयम सौरव साधना जिनको करें प्रणाम, त्याग तपस्या तीर्थ का विद्यासागर नाम
Sun, Feb 18, 2024
संयम सौरव साधना जिनको करें प्रणाम, त्याग तपस्या तीर्थ का विद्यासागर नाम
कुंडलपुर ।सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र जैन तीर्थ कुंडलपुर में संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की समता पूर्वक समाधि पर एक विनयांजलि सभा का आयोजन स्थानीय विद्या भवन में हुआ। जिनके नाम से यह भवन जाना जाता है, जिस भवन में जिनकी मंगल वाणी सुनकर असंख्यात प्राणियों ने कल्याण का मार्ग प्रशस्त किया ।आज हम सभी उनकी उत्कृष्ट समाधि पूर्ण होने पर इसी विद्या भवन में विनयांजलि करने एकत्र हुए हैं। जिनके नाम से मुरझाए चेहरे खिल जाते हैं, जिनके अनंत उपकार हैं ,हमें धर्म की राह दिखाने वाले गुरुवर आज हमारे बीच नहीं है ।ऐसे विचार विनयांजलि सभा में ब्रह्मचारिणी राजुल दीदी, सुनीता दीदी, हेमा दीदी कर्नाटक ,लक्ष्मी दीदी ,डॉ राजेंद्र जी विदिशा ,डॉक्टर संतोष जी ,ब्रह्मचारी डालचंद बड़कुल पटेरा ,ब्रह्मचारी वीरेंद्र हरपालपुर, उदयचंद्र कुंडलपुर, रविंद्र जैन मोतीलाल जैन प्रबंधन आदि ने विनयांजलि व्यक्त की ।कार्यक्रम का संचालन अनिल पुजारी ने किया। कुंडलपुर समाज की अच्छी उपस्थिति रही।
: नरसिंहपुर, पत्रकार पर हुए हमले को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने सीएम मोहन यादव के नाम सौपा ज्ञापन
Sun, Feb 18, 2024
पत्रकार पर हुए हमले को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने सीएम मोहन यादव के नाम सौपा ज्ञापनhttps://youtu.be/r8NxzC6aRV8?si=VPIP-DgMIvYIvavTनरसिंहपुर – गाडरवाड़ा थाना छेत्र में अपराधियों एवं माफियाओं के हौसले बुलंद है, भू-माफिया, जमीन खनन माफिया सक्रिय हैं एवं थानों से इनकी सांठगांठ की चर्चाएं बनी रहती है
नरसिंहपुर जिले मे कई बार सुना गया है कि पत्रकारो को खबर चलाने के लिए अपने जीवन से लड़ना पड़ता है पत्रकार नव भारत अखबार एवम् न्यूज़ इंडिया 24 रिपोर्टर मनीराम अहिरवार पर 23 जनवरी को ग्राम उकसघाट में हरिओम विश्वकर्मा के कर्मचारियों द्वारा जानलेवा हमला किया था हमले में गंभीर चोटे आई थी घटनास्थल के समीप पत्रकार के करीबी रिश्तेदार के घर में छुपकर जान बचाई थी जब मामले में पत्रकार के द्वारा अपने जिला ब्यूरो व साथियों को फोन लगाया उनके द्वारा गाडरवारा पुलिस को सूचना दी तो मौका स्थल पर पुलिस पहुंची और पत्रकार मनीराम को सुरक्षित गाडरवारा थाने लाया जहां लिखित आवेदन प्रस्तुत करने के बाद पुलिस द्वारा अस्पताल लेजाकर मुलाईजा करवाया और यह कहकर भेज दिया कि मामले की जांच करेंगे तब से आज तक जांच ही चल रही है आरोपियों पर FIR दर्ज नहीं होने से बहुजन समाज पार्टी मनीराम अहिरवार के समर्थन में उतरी और आज एसपी कार्यालय पहुंचकर पुलिस के इस तरह पत्रकारों के प्रति किए जा रहे व्यवहार की जिला अध्यक्ष सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने निंदा की और पुलिस अधीक्षक महोदय कार्यालय में मुख्य मंत्री महोदय के नाम उप पुलिस अधीक्षक महोदय को ज्ञापन सौप कर आरोपियों पर FIR दर्ज कर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की मांग की बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष द्वारा कहा गया कि जिले में पत्रकार सुरक्षित नही है पत्रकारों की सुरक्षा राम भरोसे चल रही इस तरह से यदि मीडिया कर्मियों को अपराधियों के द्वारा दबाया जाएगा तो आगामी समय में क्या हाल होगा जिसकी चिंता जाहिर करते हुए बसपा अध्यक्ष ने समस्त पत्रकार साथियों से भी हमले कि निंदा करते हुए दोषियों पर सख्त कार्यवाही कराने मनीराम अहिरवार के सहयोग की माँग की गयी हैं ।
: गाडरवारा, 946 वे सप्ताह कदम ने किया व्रक्षारोपण.
Sun, Feb 18, 2024
946 वे सप्ताह कदम ने किया व्रक्षारोपण.
गाडरवारा । जन्मोत्सव पर पौधारोपण करती आ रही कदम संस्था का साप्ताहिक पौधारोपण अभियान का 946 वें सप्ताह का पौधारोपण क्रार्यक्रम सरस्वती शिशु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गाडरवारा प्रागंण में संपन्न हुआ जिसमें - जगदीश अग्रवाल, सुनील पिपरौनियाँ चिरंजीव, अनंत कृष्ण द्विवेदी, चिरंजीव ईशु साहू चिरंजीव, सूर्यांश कौरव के जन्म दिवस के अवसर पर एवं श्रीमती रजनी राजेन्द्र गुप्ता की शादी की सालगिरह के अवसर पर पौधा रोपित हुआ ।जन्म दिवस व शादी की सालगिरह पर पौधारोपण करने वाले सभी को कदम साथियों ने गायत्री मंत्र व महामृत्युंजय मंत्र के माध्यम से अपनी शुभकामनाएं दीं ।इस अवसर पर कदम साथियों के अलावा नगर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की ।