: भोपाल,वंदे -मातरम गायन संपन्न
Thu, Dec 2, 2021
भोपाल। राष्ट्र-गीत वंदे-मातरम एवं राष्ट्र-गान "जन गण मन" का सामूहिक गायन मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में संपन्न हुआ। इस अवसर पर पुलिस बैंड ने मधुर धुनें प्रस्तुत की। वंदेमातरम गायन में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव विनोद कुमार एवं मंत्रालय सहित सतपुड़ा, विंध्याचल भवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
: गाडरवारा,पोस्टकार्ड प्रतियोगिताएं 1 दिसंबर से
Tue, Nov 30, 2021
आज़ादी का अमृत महोत्सव के तहत विद्यार्थी देश के पीएम को संबोधित करते हुए लिखेंगे पोस्टकार्ड
गाडरवारा। आज़ादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत जिले की शासकीय एवं अशासकीय शालाओं में कक्षा 4 से 12 वी तक के छात्र छात्राओ के लिए प्रथम चरण में पोस्टकार्ड अभियान 1 दिसंबर से 20 दिसंबर तक चलाया जायेगा। उपरोक्त जानकारी देते हुए डीईओ द्वारा गठित जिला मीडिया दल के सदस्य मधुसूदन पटैल ने बताया की अभियान के तहत छात्र छात्राएँ देश के माननीय प्रधानमंत्री को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता संग्राम के गुमनाम नायक एवं 2047 में मेरे सपनों का भारत आदि बिषयो पर अपने विचार रखते हुए पोस्टकार्ड लिखकर शाला स्तर पर प्रतियोगिता में शामिल होंगे । प्रतियोगिता में शामिल छात्र छात्राओं हेतु स्कूल प्रबंधन को उक्त पोस्टकार्ड समीपी डाकघर से खरीदने होंगे।शाला स्तर पर चयनित श्रेष्ठ विचारों वाली 10 प्रविष्टियों को दी गई ईमेल आईडी पर अपलोड करने होंगे। जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन ने इस संबंध मे जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय स्कुल, केंद्रीय एवं जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य के लिए एक आदेश के जरिये निर्धारित समय सीमा में पोस्टकार्ड प्रतियोगिता आयोजित करने के निर्देश दिए है।
: भोपाल,दुनिया को जीतने का जज्बा हमेशा सफलता की ओर ले जाता है,श्रीमती सिंधिया
Fri, Nov 26, 2021
खेल हमें जीवन को स्पोर्टिंग स्पिरिट के साथ जीना सिखाता है , मुख्य सचिव इकबाल बैंस ,64 वीं राष्ट्रीय शूटिंग राइफल प्रतियोगिता का शुभा
रंभ
भोपाल के बिशन खेड़ी स्थित मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी में बुधवार को 3500 से अधिक खिलाड़ियों की उपस्थिति में 64वीं राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता का आगाज हुआ। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया की अध्यक्षता में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस के मुख्य आतिथ्य में शूटिंग प्रतियोगिता प्रारंभ हुई। पंद्रह दिवसीय इस प्रतियोगिता का आयोजन भारतीय राष्ट्रीय राइफल एसोसिएशन और खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।
जीतने की आग होनी चाहिए
मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि हमें गर्व है कि हमने भोपाल में ऐसी अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधा बनाई हैं, जिसकी तारीफ दुनियाभर में है। उन्होंने कहा कि पहुँचने और उसे लगातार मेंटेन करने में बहुत मेहनत लगती है, पर जब हमारे खिलाड़ी राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय बल्कि ओलिंपिक तक अपनी पहचान बनाने में सफल हुए हैं, तो शासन स्तर पर उन्हें हर तरह की सुविधा देने के लिए मैं कटिबद्ध हूँ। हमारे कार्यों में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने हमेशा आगे बढ़कर सहायता की है। खेल मंत्री ने खिलाड़ियों से कहा कि वे सब भी चिंकी यादव, मनीषा कीर और ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर (सभी अकादमी के अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी) जैसी ख्याति प्राप्त कर सकते हैं, बस अपने अंदर जीत की ज्वाला को हमेशा जलाए रखना होगा। दुनिया को जीतने का जज्बा हमेशा सफलता की ओर ले जाता है।
खेल स्पोर्टिंग स्पिरिट के साथ जीना सिखाता है
मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस ने कहा कि मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी को देखकर इस बात को समझा जा सकता है कि कमिटमेंट किसे कहते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शूटिंग के अतिरिक्त अन्य 17 अकादमियाँ संचालित हैं। प्रदेश में खेलों को बेहतर माहौल दिया जा रहा है। खेलों के इतिहास में अब मध्यप्रदेश अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी गौरवान्वित हो रहा है। श्री बैंस ने कहा कि जल्द ही मध्यप्रदेश शूटिंग अकादमी के सामने खेल विभाग की 50 एकड़ भूमि पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर का स्पोर्ट्स कांपलेक्स बनाया जाएगा। नये काम्पलेक्स में इनडोर फुटबॉल, हॉकी, स्पोर्ट्स साइंस सेंटर की सुविधा उपलब्ध रहेगी। श्री बैंस ने कहा कि खेल से इंसान अपने जीवन में हार कर जीतना सीखता है। हमेशा अपने जीवन को स्पोर्टिंग स्पिरिट के साथ जीना चाहिए, इससे जीवन में बड़ी क्रांति ला सकते हैं। उन्होंने कहा कि स्पोर्ट्समेन क्रिएट करना एक बात है, लेकिन अपने प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाड़ी को अंतर्राष्ट्रीय एरीना में प्रजेंट करना बड़ी चुनौती है। खेल मंत्री के नेतृत्व में मध्यप्रदेश ने इस चुनौती को बखूबी निभाया है।
एनआरएआई के सेक्रेटरी जनरल श्री कुंवर सुल्तान सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी एक मिसाल है। अन्य राज्यों को इसी तर्ज पर शूटिंग रेंज और सुविधाएँ तैयार करनी चाहिए। यह अकादमी शूटिंग के लिए एक निर्धारित डेस्टिनेशन बन गई है। सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा सकता है।
खेल मंत्री श्रीमती सिंधिया और मुख्य सचिव श्री बैंस ने अकादमी परिसर का इलेक्ट्रिक व्हीकल में बैठ कर निरीक्षण किया। मुख्य सचिव श्री बैंस ने 50 मीटर शूटिंग रेंज टारगेट पर निशाना लगाकर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। श्री बैंस ने एनआरआई के पदाधिकारियों श्री राजीव भाटिया और श्री पवन सिंह से राइफल और टारगेट की कार्य-प्रणाली की जानकारी ली। इस दौरान प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण श्रीमती दीप्ती गौड़ मुखर्जी, संचालक खेल एवं युवा कल्याण रवि कुमार गुप्ता, हाई परफॉर्मेंस शूटिंग कोच मनशेर सिंह और सुश्री सुमा शिरूर और बड़ी संख्या मे खिलाड़ी और प्रशिक्षक उपस्थित थे।