: 19 जून से 6 जुलाई तक होगा मूंग और उड़द उपार्जन के लिए पंजीयन
Tue, Jun 17, 2025
19 जून से 6 जुलाई तक होगा मूंग और उड़द उपार्जन के लिए पंजीयन
27 जून को एमएसएमई-डे पर रतलाम में होगी क्षेत्रीय उद्योगों और रोजगार पर केंद्रित समिटलुधियाना में 7 जुलाई को होगा एमएसएमई पर राष्ट्रीय इंटरएक्टिव सेशनभोपाल मेट्रो के प्रथम चरण का लोकार्पण शीघ्र होगालाड़ली बहनों को रक्षाबंधन पर 250 रुपए का अतिरिक्त भुगतानअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर देश में रिकार्ड स्थापित करे मध्यप्रदेशप्रदेश में वर्ष 2024 में आए 13 करोड़ 41 लाख पर्यटक, पर्यटन में हुई 19.6 प्रतिशत की बढ़ोत्तरीजन कल्याणकारी योजनाओं की होगी समीक्षामुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैठक से पहले मंत्रीगण को किया संबोधितमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य शासन द्वारा किसानों के हित में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मूंग और उड़द के उपार्जन का निर्णय लिया गया है। प्रदेश के 36 मूंग उत्पादक जिलों में 8682 रुपए प्रति क्विंटल की दर से मूंग और 13 उड़द उत्पादक जिलों में 7400 रुपए प्रति क्विंटल की दर से उड़द उपार्जित की जाएगी। कृषक 19 जून से 6 जुलाई तक पंजीयन करा सकेंगे, इसके बाद 7 जुलाई से 6 अगस्त तक उपार्जन किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक के पहले मंत्रीगण को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में निवेश प्रोत्साहन के लिए विभिन्न गतिविधियां संचालित हैं। इस क्रम में गंगा दशमी के अवसर पर उज्जैन में वैलनेस पर केंद्रित वृहद आयोजन संपन्न हुआ। इसी क्रम में 27 जून को "एमएसएमई-डे" पर रतलाम में क्षेत्रीय उद्योगों और रोजगार पर समिट आयोजित की जा रही है। लुधियाना में 7 जुलाई को एमएसएमई पर राष्ट्रीय इंटरएक्टिव सेशन भी होगा।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भोपाल मेट्रो के प्रथम चरण का लोकार्पण माह सितम्बर में करने की समय-सीमा तय है। भोपाल मेट्रो के लोकार्पण के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से अनुरोध किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन के अवसर पर 250 रुपए राशि का अतिरिक्त रूप से भुगतान किया जाएगा। इस वर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का एक दशक पूरा हो रहा है। इस उपलक्ष्य में "योग संगम" के अंतर्गत 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के अधिक से अधिक नगरीय निकायों, वार्डों, पंचायतों में योग पर कार्यक्रम आयोजित कर देश में रिकार्ड स्थापित करने का प्रयास किया जाए।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन में एक वर्ष में 19.6 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। वर्ष 2024 में 13 करोड़ 41 लाख पर्यटक मध्यप्रदेश आए। यह संख्या वर्ष 2023 की तुलना में 19.6 प्रतिशत अधिक है। वर्ष 2024 में 1 लाख 67 हजार विदेशी पर्यटक मध्यप्रदेश आए। पर्यटन के क्षेत्र में मध्यप्रदेश तेजी से बढ़ता राज्य है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रीगण को उनके विभागों में संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करने तथा उन्हें और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक सुझाव साझा करने के निर्देश भी दिए।
: पहली दूसरी का गणित रिफ्रेशर प्रशिक्षण चीचली मे सतत जारी
Tue, Jun 17, 2025
पहली दूसरी का गणित रिफ्रेशर प्रशिक्षण चीचली मे सतत जारी
गाडरवारा। विकासखंड चीचली के अंतर्गत आने वाली समस्त शासकीय शाला के कक्षा पहली एवं दूसरी को पढ़ाने वाले शिक्षकों का तीन दिवसीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण का प्रथम चरण श्री साईं पब्लिक स्कूल चीचली में सतत जारी है। इस रिफ्रेशर प्रशिक्षण के प्रारम्भिक दो दिवस गणित विषय तथा तृतीय दिवस हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा के लिए आवंटित किया गया है। प्रथम चरण के इस प्रशिक्षण में दो कक्षों में 89 शिक्षक सहभागिता कर रहे हैं। इस प्रशिक्षण के प्रथम चरण के द्वितीय दिवस विकासखंड स्त्रोत समन्वयक डी के पटेल द्वारा प्रशिक्षणार्थियों से संवाद करते हुए प्रशिक्षण की उपयोगिता, महत्वता, कौशलों का विकास, अभिवृत्ति में परिवर्तन तथा व्यवहारिक अनुप्रयोग से संबंधित चर्चा की गई। इस प्रशिक्षण में डीआरजी मनीष नेमा, लेखराम गौतम, मन्नालाल पटले तथा जितेंद्र कौरव द्वारा गणित विषय की बारीकियां से शिक्षकों को अवगत कराया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में विकासखंड अकादमिक समन्वय अरुण दुबे द्वारा प्रशिक्षण प्रभारी के रूप में समस्त व्यवस्था उपलब्ध करने, सत्यम ताम्रकार द्वारा सहप्रभारी के रूप में प्रशिक्षणार्थियों की ऑनलाइन एवं ऑफलाइन उपस्थिति तथा कंप्यूटर कार्य एमआईएस कोऑर्डिनेटर दीपक श्रीवास्तव तथा अभिषेक पाराशर द्वारा किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि इस रिफ्रेशर प्रशिक्षण का द्वितीय तीन दिवसीय चरण 19 जून से 21 जून तक तक आयोजित किया जाएगा।
: जिला शिक्षा अधिकारी ने किया संजीवनी पुस्तिका का विमोचन
Tue, Jun 17, 2025
जिला शिक्षा अधिकारी ने किया संजीवनी पुस्तिका का विमोचन
गाडरवारा। गत दिवस जिला शिक्षा अधिकारी एम एस खान एवं डाइट व्याख्याता आर.के यादव ने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नरसिंहपुर में राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षक हल्के वीर पटेल द्वारा सृजित राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर आधारित ''संजीवनी'' नामक पुस्तक का विमोचन किया। पुरानी शिक्षा नीति के अनुसार चल रही परंपरागत शिक्षा व्यवस्था आधुनिकता के दौर में उतनी सफल नहीं हो पा रही थी, जितनी की जरूरत है l नए भारत के उज्जवल भविष्य को तय करने और समावेशी शिक्षा के साथ प्रत्येक विद्यार्थी को बिना भेद भाव के गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा मिल सके तथा 21वीं सदी के कोशलों को हासिल करते हुए वे वैश्विक स्तर पर आदर्श निर्मित कर सकें इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु भारत सरकार द्वारा 29 जुलाई 2020 को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की घोषणा की गई और वर्तमान में इसे स्कूलों में लागू किया जा रहा है । भारत सरकार द्वारा उक्त निति को सफल बनाने चलाए जा रहे निपुण भारत मिशन और इसी के तहत मध्य प्रदेश राज्य द्वारा संचालित एफ .एल. एन , मिशन अंकुर कार्यक्रम का उत्साह पूर्वक स्वागत करते हुए नवाचारी शिक्षक हल्के वीर द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर आधारित ' संजीवनी ' नामक पुस्तक का लेखन किया गया है। शिक्षा के साथ - साथ साहित्य में रुचि रखने वाले श्री पटेल की यह पांचवीं पुस्तक है जो शीघ्र ही पाठकों के कर कमलों में प्रदान की जाएगी।श्री पटेल का मानना है कि यह नीति मूलभूत साक्षरता और संख्या ज्ञान को भली भांति समझ के साथ छात्रों तक पहुंचाने में संजीवनी की भांति सिद्ध होगी । जिस तरह संजीवनी बूटी कठिन परिस्थिति में बेहद उपयोगी सिद्ध हुई थी उसी प्रकार यह पुस्तक अनेक नवाचारों के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में संजीवनी की भांति सिद्ध होगी और नए भारत, सक्षम भारत और स्वर्णिम भारत का उज्जवल भविष्य तय करेगी। इसलिए शिक्षक द्वारा पुस्तक का नाम संजीवनी ही रखा है। पुस्तक लेखन का मूल उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के लक्ष्य एवं इसके विजन का प्रत्येक शिक्षक को अधिक से अधिक और प्रभावी ढंग से ज्ञान हो सके ताकि नन्हे बच्चों को सीखने - सिखाने एवं विभिन्न नवाचारों को अपनाने में मदद मिल सके। संजीवनी के विमोचन के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी ने इस पुस्तक को शिक्षकों के लिए अत्यंत उपयोगी और महत्वपूर्ण बताते हुए लेखक हल्के वीर पटेल को शुभकामना पत्र प्रदान किया। इस मौके पर डाइट के समस्त व्याख्याता, अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। पुस्तक के विमोचन पर समस्त शिक्षकों एवं शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों में हर्ष व्याप्त है।