: गाडरवारा,नारी शक्ति ने एकत्रित होकर सौंपा ज्ञापन बसंती पालीवाल जिला अध्यक्ष नियुक्त
Thu, Jun 12, 2025
नारी शक्ति ने एकत्रित होकर सौंपा ज्ञापन
बसंती पालीवाल जिला अध्यक्ष नियुक्त
https://youtu.be/oUuhigHp4q4?si=vnzb52VxMrK8biTगाडरवारा। विगत दिवस स्थानीय माँ विजयासन इंस्टीट्यूट में विप्र नारी शक्ति सेवा संस्था के सानिध्य एवं नगर के वरिष्ठ समाजसेवी मुकेश बसेड़िया के संयोजन में एक गरिमापूर्ण आयोजन हुआ। इस आयोजन में प्रदेश अध्यक्ष प्रज्ञा शर्मा की अनुशंसा पर प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी श्रीमति शोभा त्रिवेदी इंदौर ,श्रीमति राधिका ढिमोले संभाग कार्यकारिणी अध्यक्ष की उपस्थिति में सर्व सम्मति से श्रीमति बसंती पालीवाल को विप्र नारी शक्ति सेवा संस्था की जिला अध्यक्ष नरसिंहपुर नियुक्त किया गया। बैठक उपरांत बड़ी संख्या में नारी शक्ति ने पैदल मार्च करते हुए नारियों के सम्मान में लव जिहाद एवं घरेलू हिंसा जैसे मुद्दों पर तहसीलदार अनु जैन को जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। उक्त अवसर पर श्रीमति नीरजा शर्मा, सुषमा देवलिया, ममता दुबे, सुनीता पालीवाल,विद्या मुदगल ,ऊषा पाराशर, अरुणा शर्मा, श्रीमति कल्पना बचकैया, रीना लमानिया सहित अनेक प्रबुद्ध महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा ने उपस्थित नारी शक्ति सभी प्रकार से मदद करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्रीमति बसंती पालीवाल ने अपने उदबोधन में कहा की विप्र नारी शक्ति सेवा संस्था से जुड़कर पूरे जिला में नारी उत्थान व एकता के लिए पूर्ण लगन व ईमानदारी से सदैव सेवा भाव से कार्य करेंगे। समाजसेवी मुकेश बसेड़िया ने कहा कि जहाँ नारियो का सम्मान होता है वहां देवता निवास करते है। हम सदैव ही बेटियों की शिक्षा व सम्मान के लिए कार्य करते है। इस मौक़े पर नपा सभापति आनन्द दुबे, सर्व ब्राह्मण महासभा के पूर्व अध्यक्ष राजीव दुबे, उपाध्यक्ष अनुपम ढिमोले, सतीश लमानिया एवं श्री देवलिया उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का मंच संचालन समाजसेवी मुकेश बसेड़िया तथा आभार नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्रीमति पालीवाल ने किया।
: शिविर में कराटे, सुलेख और गौसेवा के संदेश के साथ संस्कारों का सशक्त संचार”
Thu, Jun 12, 2025
“
शिविर में कराटे, सुलेख और गौसेवा के संदेश के साथ संस्कारों का सशक्त संचार”
सुसनेर /12 जून , श्रीगोधाम महातीर्थ पथमेड़ा लोक पुण्यार्थ द्वारा संचालित श्री कामधेनु गुरुकुलम सालरिया में चल रहें व्यक्तित्व विकास शिविर के षष्ठम दिवस पर शिविरार्थियों ने कराटे और जिम्नास्टिक जैसे खेलों का अभ्यास किया, जिससे न केवल आत्मरक्षा की कला सीखी बल्कि आत्मविश्वास और अनुशासन की भावना भी विकसित हुई। शिविर के प्रथम सत्र में श्रीगोधाम महातीर्थ पथमेड़ा लोक पुण्यार्थ न्यास के कार्यकारी अधिकारी आलोक सिंहल ने शिविरार्थियों को को संबोधित करते हुए बताया कि पथमेड़ा विश्व की सबसे बड़ी गौसेवा संस्था है, जहां 65 गौशालाओं में 1.57 लाख से अधिक गौमाताओं की मातृत्व भाव से सेवा होती है। संस्था द्वारा नशा-मुक्त, सात्विक और पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली को बढ़ावा दिया जाता है। उन्होंने बताया कि ‘श्री कामधेनु गुरुकुलम’ नाम से एक नया प्रकल्प मध्यप्रदेश के गौसेवक मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने अपने 61 वें जन्मदिवस पर प्रारंभ किया है और इस गुरुकुलम में अभ्यारण्य में गौसेवा कर रहें ग्वालों एवं अभ्यारण्य क्षेत्र जुड़े ग्रामों के मेधावी बालकों के लिए निशुल्क शिक्षा, आवास और भोजन की व्यवस्था होगी और सूर्या फाउंडेशन एवं श्री कामधेनु गुरुकुलम के संयुक्त तत्वाधान में क्षेत्र के बालकों के व्यक्तित्व को निखारने के लिए यह शिविर चल रहा है । भोजनोपरान्त हुए सत्र में सूर्या फाउंडेशन के गो सेवा एवं डेयरी प्रभारी गौतम नायक ने बालकों की लेखनी सुधार हेतु सुलेख और पत्र लेखन के व्यावहारिक और रोचक तरीके सिखाए। उन्होंने अक्षर सज्जा, रेखा संतुलन और मात्रा निर्धारण के सूत्र बताए — जैसे “मैं सीधा, मेरी रेखा सीधी” और “आधे में अक्षर, चौथाई में मात्रा।” इसके बाद उन्होंने पत्र लेखन का अभ्यास कराया, जिसमें बच्चों ने जिला कलेक्टर को समापन समारोह में आमंत्रित करने के लिए पत्र लिखा। यह सत्र बच्चों के लिए रचनात्मक, अभ्यासात्मक और अत्यंत प्रेरणादायक रहा। शिविर में ‘बेस्ट सुलेख’ और ‘बेस्ट पत्र लेखन’ के लिए पुरस्कार भी घोषित किए गए हैं। रात्रि में आयोजित अंताक्षरी प्रतियोगिता में शिविरार्थियों ने भजन, देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से वातावरण को संगीतमय और जोशपूर्ण बना दिया।व्यक्तित्व विकास शिविर के रात्रि कार्यक्रम में सुसनेर जनपद के कार्यकारी अधिकारी राजेश कुमार शाक्य ने भी भारतीय गुरुकुल परम्परा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि त्रेतायुग से लेकर द्वापर युग में भगवान राम एवं कृष्ण ने भी अपने गुरु के सानिध्य में रहकर शिक्षा ग्रहण की है लेकिन जैसे जैसे पाश्चात्य संस्कृति हम पर हावी हुई है हम धीरे धीरे हमारी गुरुकुल परम्परा को भूलते गए है और धीरे धीरे हम अवनति की ओर गए है इसलिए हमें पुनः गुरुकुल परम्परा की और लौटना होगा।
: निर्माणधीन ओवर ब्रिजो में ना हो यातायात बाधित - पवन पटेल
Thu, Jun 12, 2025
निर्माणधीन ओवर ब्रिजो में ना हो यातायात बाधित - पवन पटेल
गाडरवारा।रेलवे क्रॉसिंग पर लगातार जाम से निजात दिलाने के लिए सरकार ने शहरों एवं ग्राम में स्थित रेलवे लाइनों के ऊपर ओवर ब्रिजो के निर्माण की आधारशिला रखी है। रेलवे क्रॉसिंगो पर रहगीरों को यात्रा में अधिक समय खराब ना हो।रेलवे क्रॉसिंग पर मध्य प्रदेश सेतु निगम के माध्यम से निर्माण हो रहे ओवर ब्रिज निर्माण कार्यों के दौरान यात्रिओ हो रही समस्याओं के समाधान के लिए भाजपा नेता पवन पटेल ने क्षेत्रीय सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी एवं लोक निर्माण विभाग के सचिव, सेतु निगम के अधिकारी एवं कलेक्टर नरसिंहपुर,नर्मदापुरम को पत्र लिखकर ईमेल के माध्यम से अवगत कराया है कि जिले में स्थित रेलवे लाइनों पर मध्य प्रदेश सेतु निगम के माध्यम से ओवर ब्रिजो का निर्माण किया जा रहा है। जो इस प्रकार है।1. गाडरवारा चीचली रेलवे लाइन क्रॉसिंग पर ओवर ब्रिज का काम धीमी गति से चल रहा है एवं गुणवत्ता अनुसार नहीं है। विगत 5 वर्षों से निर्माणधीन है। कार्य में तेजी लाई जाए।2. इसी प्रकार मानकवाड़ा रेलवे क्रॉसिंग लाइन के ऊपर निर्मित ओवरब्रिज की सर्विस रोड पर मिट्टी डली हुई है। असमय वर्षा होने पर आने जाने में राहगीरोंअसुविधा ना हो। रोड पर एम सैंड गिट्टी डलवाए। 3. सालेचौका रेलवे क्रॉसिंग ओवर ब्रिज निर्माण में भी आने जाने में यात्रियों को परेशानी ना हो। 4. नर्मदापुरम जिले में नगर बनखेड़ी रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माण अधीन ओवर ब्रिज।बारिश के पूर्व संबंधित नरसिंहपुर एवं नर्मदापुरम जिले में मध्य प्रदेश सेतु निगम में निर्माण करने वाले ठेकेदारों को निर्देशित किया जाए। बारिश में आने जाने में यात्रियों को परेशानी ना हो।आवागमन सुचारू हो। इसके लिए बेहतर प्रबंध किए जाए।