Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

दीपावली त्यौहार के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, मिठाई एवं खाद्य सामग्री के 40 नमूने जांच के लिए भेजे

नरसिंहपुर कलेक्टर न्यायालय द्वारा जारी आरआरसी के आधार पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

नरसिंहपुर करेली पुलिस की स्मैक के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

: व्यक्तित्व विकास शिविर समापन की पूर्व संध्या पर छात्रों में उत्साह चरम पर

Aditi News Team

Mon, Jun 16, 2025
व्यक्तित्व विकास शिविर समापन की पूर्व संध्या पर छात्रों में उत्साह चरम पर सुसनेर/16 जून, श्रीगोधाम महातीर्थ पथमेड़ा लोक पुण्यार्थ न्यास द्वारा संचालित श्री कामधेनु गुरुकुलम एवं सूर्या फाउंडेशन, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में विश्व के प्रथम गो अभयारण्य में चल रहा व्यक्तित्व विकास शिविर आज अपने अंतिम चरण में पहुंच गया। समापन समारोह की पूर्व संध्या पर पूरे परिसर में उत्सव-सा वातावरण रहा।   आज का दिन शिविरार्थियों द्वारा समापन समारोह की तैयारियों में समर्पित रहा। शिविर के दौरान सीखी गई विभिन्न गतिविधियों का प्रदर्शन कल 17 जून को सैंकड़ों आगंतुकों एवं विशिष्ट अतिथियों के समक्ष किया जाएगा। इनमें कराटे, मलखंभ, दंड युद्ध, योग, भाषण, देशभक्ति नृत्य आदि प्रमुख आकर्षण होंगे।   छात्रों में विशेष ऊर्जा और आत्मविश्वास देखने को मिला, जो उनके भीतर विकसित हुए आत्मानुशासन, नेतृत्व और रचनात्मकता का प्रमाण है। प्रशिक्षणकर्ताओं और गुरुकुल के व्यवस्थापकों के निर्देशन में सभी प्रस्तुतियों को अंतिम रूप दिया गया।   कल का समापन समारोह दोपहर 3:00 बजे से होगा, जिसमें समाज के अनेक गणमान्य नागरिक, अभिभावकगण, स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी एवं सांस्कृतिक क्षेत्र के विशेषज्ञों की उपस्थिति रहेगी।   शिविर ने न केवल प्रतिभागियों के शारीरिक, बौद्धिक व नैतिक विकास को सशक्त किया, बल्कि उनमें राष्ट्रभावना, स्वानुशासन और समर्पण की भावना को भी दृढ़ता से रोपा है।

Tags :

जरूरी खबरें