Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: इंदौर संभाग के धार को मिली बड़ी उपलब्धि<br>मछली बीज उत्पादन के लिये मत्स्य बीज उत्पादक श्री कैलाश वर्मा को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

Aditi News Team

Mon, Nov 23, 2020

इंदौर/मछली बीज उत्पादन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर देश की राजधानी में राज्य का गौरव बढ़ा है। विश्व मात्स्यिकी दिवस 21 नवंबर 2020 को नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में इंदौर संभाग के धार जिले के निजी मछली बीज उत्पादक श्री कैलाश रामचन्द्र वर्मा ग्राम सुन्द्रेल तहसील धरमपुरी को मछली बीज उत्पादन के क्षेत्र में सम्पूर्ण देश में अग्रणी कार्य करने के लिये बेस्ट फीश हैचरी पुरस्कार प्राप्त हुआ। यह पुरस्कार भारत सरकार के मछली पालन, पशुपालन एवं डेयरी के केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री प्रतापचन्द्र सारंगी द्वारा दिया गया। पुरस्कार स्वरूप एक लाख रूपये एवं सम्मान स्वरूप प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मछली पालन, पशुपालन एवं डेयरी के कैबिनेट मंत्री श्री लक्ष्मीनारायण चौधरी, भारत सरकार के कैबिनेट सचिव श्री राजीव रंजन, एनएफडीबी हैदराबाद के सीईओ श्री स्वर्णा , संचालक मत्स्योद्योग मध्यप्रदेश श्री भरतसिंह एवं धार जिले के सहायक संचालक मछली पालन श्री टी. एस. चौहान उपस्थित थे । श्री चौहान सहायक संचालक मछली पालन द्वारा बताया गया कि जिले के कलेक्टर श्री अलोक कुमार सिंह एवं सीईओ जिला पंचायत श्री संतोष वर्मा के सकारात्मक सहयोग एवं कुशल मार्गदर्शन से ही उक्त उपलब्धि / गौरव विभाग एवं धार जिले को प्राप्त हुआ।

Tags :

जरूरी खबरें