Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: कटनी स्टोन को बढ़ावा देने सरकार की ओर से करेंगे हर संभव प्रयास- प्रभारी मंत्री देवड़ा

Aditi News Team

Mon, Nov 29, 2021

एक जिला एक उत्पाद में कटनी में हुआ सबसे बेहतर काम- विधायक संजय पाठक, आधारशिला स्टोन फेस्टिवल का समापन, प्रभारी मंत्री देवड़ा ने किया शिल्पकारों का सम्मान

कटनी।एक जिला एक उत्पाद के अंतर्गत कटनी स्टोन को बढ़ावा देने के लिए जागृति पार्क में आयोजित 20 दिवसीय कटनी स्टोन आर्ट फेस्टिवल आधारशिला का रविवार को समापन किया गया। समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश सरकार के वित्त, वाणिज्य कर एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री जगदीश देवड़ा मौजूद रहे। प्रभारी मंत्री श्री देवडा के साथ अतिथि के रुप में विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्यामाचरण उपाध्याय मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री देवड़ा सहित अन्य अतिथियों ने देश भर से कटनी के स्टोन पर शिल्पकारी करने आए शिल्पकारों का प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। शिल्पकारों के सम्मान में जागृति पार्क का ओपन थिएटर तालियों से गूंजता रहा।
    कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि कटनी के स्टोन को पहचान दिलाने के साथ ही अब सबसे बड़ी जिम्मेदारी इसकी मार्केटिंग की है। देवड़ा ने कहा कि इसके लिए हम सब मिलकर काम करेंगे। उन्होंने स्टोन को अच्छा बाजार मिले, इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री से चर्चा करने की बात कही और कहा कि सरकार की ओर से स्टोन को बढ़ावा देने जो सकता है, वह काम किया जाएगा।

   विजयराघवगढ़ विधायक संजय सतेन्द्र पाठक ने आयोजन की तारीफ की और कहा कटनी स्टोन को नई पहचान दिलाने का जिला प्रशासन ने जो काम प्रारंभ किया, उससे देश विदेश में इसकी पहचान बनेगी और निश्चित ही स्टोन के माध्यम से नए अवसरों को सृजन होगा। श्री पाठक ने कहा कि पूरे प्रदेश में एक जिला एक उत्पाद को लेकर कटनी में सबसे बेहतर काम हुआ है।
नगर की प्रतिभाओं का भी किया गया मंच से सम्मान
    कटनी स्टोन आर्ट फेस्टिवल आधारशिला के आयोजन के दौरान जिले की प्रतिभाओं को आगे लाने भी विभिन्न कार्यक्रमों व प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। बाल दिवस पर पेंटिंग, भाषण, कविता प्रतियोगिता आयोजित की गई थी जबकि कटनी गॉट टैलेंट के माध्यम से जिले के कलाकारों को भी मंच प्रदान किया गया था। विभिन्न प्रतियोगिताओं और कटनी गॉट टैलेंट में सहभागिता कर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों ने मंच से प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो भेंट कर सम्मान किया।
शिल्पों पर आधारित कैटलॉग का किया गया विमोचन
आधारशिला कटनी स्टोन ऑर्ट फेस्टिवल के समापन कार्यक्रम में कटनी के स्टोन पर शिल्पकारों के द्वारा बनाए गए शिल्पों पर आधारित कैटलॉग का विमोचन किया गया। इस कैटलॉग में आधारशिला आयोजन में शिल्पकारों द्वारा बनाई गई प्रत्येक कलाकृति के छायाचित्र के साथ ही उसके संदेश को भी स्थान दिया गया है।
डीएमएफ के लोगो का हुआ विमोचन
    जिला खनिज प्रतिष्ठान मद के लोगो का विमोचन भी आधारशिला के समापन कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा किया गया। उल्लेखनीय है कि एमपी मायगॉव के माध्यम से ऑनलाइन एंट्री डिजायन के लिए मंगाई गई थी, इसके लिए ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें छतरपुर निवासी नरेश अग्रवाल के द्वारा डिजायन किए गए लोगो का चयन किया गया, जिसका विमोचन कार्यक्रम में किया गया। 
शिल्पकारों ने भी बांटे अपने अनुभव
    आधारशिला स्टोन फेस्टिवल में देश के अलग-अलग प्रदेशों से आए शिल्पकारों ने भी मंच से आयोजन को लेकर अपने अनुभव शेयर किए। शिल्पकारों ने कटनी के स्टोन को शानदार स्टोन बताते हुए कहा कि इसमें बहुत ही संभावनाएं हैं और उसे तराशने का काम जिला प्रशासन कर रहा है। शिल्पकारों ने कटनी में आयोजन के दौरान की गई व्यवस्थाओं को लेकर भी जिला प्रशासन और आयोजकों की प्रशंसा की। इस दौरान प्रधान जिला पंचायत ममता पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष रामरतन पायल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी, कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन,सीईओ जिला पंचायत जगदीश चंद्र गोमे सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें