Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया

3 हजार शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक एवंस्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह पहुंचे

बीएमसी में मरीजों का जाना हाल-चाल; दिए त्वरित व बेहतर इलाज के कड़े निर्देश

जप्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.10 लाख है। • आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

: कलेक्टर श्री सिंह ने आजीविका मिशन द्वारा संचालित बेकरी यूनिट का किया अवलोकन

सीहोर कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ श्री हर्ष सिंह ने ग्रामीण आजीविका मिशन सीहोर द्वारा संचालित समूह लघु उद्योग परिसर का अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने स्व सहायता समूह की दीदियों से बेकरी यूनिट तथा सोप यूनिट के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने महिलाओं द्वारा संचालित किए जा रहे बेकरी यूनिट की सराहना की। इस दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने वृक्षारोपण भी किया। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वसहायता समूह का गठन कर महिलाओं को बैंक लिंकेज कराया जा रहा है। जिसके माध्यम से महिलाएं अनेक गतिविधियां संचालित कर अपनी पारिवारिक आर्थिक स्थिति को सुदृढ़़ कर रही है। समूह के माध्यम से महिलाओं द्वारा सिलाई सेंटर, कस्टम हायरिंग सेंटर, खाद्य प्रतिष्ठानों सहित फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी एवं फसल खरीदी का कार्य भी सफलतापूर्वक किया जा रहा है।  

Tags :

जरूरी खबरें