Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: कृषि क्षेत्र में बुरहानपुर को आत्मनिर्भर बनाने हेतु विभागीय अमले से चर्चा

Aditi News Team

Mon, Nov 23, 2020

बुरहानपुर/मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षा आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश अभियान के तहत बुरहानपुर जिले को कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने हेतु रोड मैप पर मैदानी अमले से चर्चा की गई। जिसमें उप संचालक कृषि श्री एम एस देवके द्वारा ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों एवं आत्मा विभाग के अधिकारियों को बुरहानपुर के कृषकों को संकर, जैविक एवं नवीन किस्मों के उत्पादन में वृद्धि करना, हरा चारा उत्पादन के रकबा को बढ़ाना, कृषकों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध कराना, कृषकों के खेतों में सोलर पंप स्थापना, सूक्ष्म सिंचाई के रकबे को बढ़ाना, माइनर मिलेट के उत्पादन को बढ़ावा देना, जैविक मल्चिंग बढ़ावा देने, कृषकों को नरवाई न जलाने हेतु प्रेरित करना, हलधर योजना से गहरी जुताई के क्षेत्र को बढ़ाना, कृषि की नवीन पद्धतियों रेज्ड बेड, रिज एंड फरो आदि का विस्तार कर बुरहानपुर जिले के किसानो को आत्म निर्भर बनाने हेतु रोड मेप के बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा हेतु बैठक संपन्न हुई।
      बैठक में श्री आर एस निगवाल उप परियोजना संचालक आत्मा, श्री दीपक मण्डलोई अनुविभागीय अधिकारी कृषि, श्री जे एस रावत सहायक संचालक कृषि, श्री बी एस सोलंकी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, श्री जे एस चौहान वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी तथा ए टी एम , बी टी एम आदि उपस्थित थे l

Tags :

जरूरी खबरें