Tuesday 8th of September 2026

ब्रेकिंग

दो दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई, 500 पेटी शराब बरामद

पढ़ाई से वंचित छात्रा ने राष्ट्रपति महोदया को रजिस्टर्ड डाक से आवेदन भेजकर इच्छा मृत्यु की लगाई गुहार

सांसद एवं विधायक ने मधुवन (मोतिया तालाब) बोहानी में लगाया पौधा

प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग पर,4 हजार 350 रुपये का जुर्माना वसूला

बरमान घाट पर मां नर्मदा के प्रति आस्था और श्रद्धा का भव्य आयोजन किया गया

: केंद्रीय मंत्री श्री पटेल से उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण राज्य मंत्री श्री कुशवाह ने की भेंट

Aditi News Team

Thu, Nov 17, 2022
प्रदेश में खाद्य प्र-संस्करण संस्थान की स्थापना के लिए किया अनुरोध

केंद्रीय खाद्य प्र-संस्करण और जलशक्ति नियोजन मंत्री श्री प्रहलाद पटेल से प्रदेश के उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री श्री भारत सिंह कुशवाह ने नई दिल्ली में भेंट की। राज्य मंत्री श्री कुशवाह ने केंद्रीय मंत्री श्री पटेल से मध्यप्रदेश में खाद्य प्र-संस्करण संस्थान की स्थापना के लिए पत्र सौप कर स्वीकृति के लिए अनुरोध किया।

राज्य मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि मध्यप्रदेश की जलवायु उद्यानिकी फसलों के अनुकूल है और पिछले वर्षों में प्रदेश में फल, सब्जी और मसाला उत्पादन में वृद्धि हुई है। प्रदेश में खाद्य प्र-संस्करण इकाइयों की स्थापना से प्रदेश के किसानों को दीर्घकालीन लाभ प्राप्त होगा। प्रदेश में उच्च तकनीक वाले खाद्य प्र-संस्करण संस्थान की स्थापना से प्रदेश के किसानों के साथ ही सीमावर्ती राज्यों के किसानों को भी इसका लाभ मिलेगा।

Tags :

जरूरी खबरें